विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: NH-9 पर 23-26 मई तक भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

Published: Wed, 20 May 2026 02:30 PM (IST)

गाजियाबाद में ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के कारण 23 से 26 मई तक भारी व्यावसायिक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

एनएच-9 पर रहेगा रूट डायवर्जन। तस्वीर- एआई जनरेटेड

एनएच-9 पर रहेगा रूट डायवर्जन। तस्वीर- एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान हेतु रूट डायवर्जन।

  2. 23 मई रात 8 बजे से 26 मई तक लागू।

  3. एनएच-9 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के गढ़मुक्तेश्वर में ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर होने वाले गंगा स्नान को देखते हुए गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह व्यवस्था 23 मई की रात आठ बजे से 26 मई तक लागू रहेगी।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के अनुसार पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गढ़मुक्तेश्वर पहुंचने की संभावना है। सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए एनएच-9 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।

किन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन

अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन अब डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, डिबाई और नरौरा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

इसके अलावा कुंडली और पलवल की ओर से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होकर हापुड़ जाने वाले वाहनों को भी डासना पर उतरने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को सीधे वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- श्रीनिवासपुरी में हादसे के बाद रिंग रोड पर लगा लंबा जाम, सर्विस लेन बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी