विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनिवासपुरी में हादसे के बाद रिंग रोड पर लगा लंबा जाम, सर्विस लेन बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Published: Wed, 06 May 2026 12:34 PM (IST)

दिल्ली के रिंग रोड पर श्रीनिवासपुरी इलाके में एक कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे सर्विस लेन ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने फ्लाईओवर से जाने की सलाह दी। फोटो: सांकेतिक

दिल्ली पुलिस ने फ्लाईओवर से जाने की सलाह दी। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. रिंग रोड पर कैंटर ने दो कारों को टक्कर मारी

  2. श्रीनिवासपुरी में सर्विस लेन हुई पूरी तरह ब्लॉक

  3. यातायात पुलिस ने फ्लाईओवर उपयोग की सलाह दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के रिंग रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां श्रीनिवासपुरी इलाके में एक कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद सर्विस लेन पूरी तरह से ब्लॉक हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

यह हादसा आश्रम से मूलचंद जाने वाली कैरिजवे पर हुआ, जहां दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन सर्विस लेन पर आवागमन फिलहाल बाधित है।

यात्रियों को सर्विस लेन का इस्तेमाल न करने की सलाह 

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सर्विस लेन का इस्तेमाल न करें और फ्लाईओवर के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचें, ताकि जाम से बचा जा सके।

हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही रास्ता साफ कराने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत, NHAI ने लिया 3 प्रमुख रास्तों को सिग्नल-फ्री बनाने का जिम्मा