विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद से दिल्ली में नहीं घुसेगा एक भी ट्रक, जरूरी सप्लाई भी ठप; क्यों हड़ताल पर उतरे ट्रांसपोर्टर्स?

Published: Thu, 21 May 2026 08:13 AM (IST)

फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले ट्रकों की आवाजाही 23 मई तक रोक दी गई है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ...और पढ़ें

फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों को पार्क कर दिया गया था, आवाजाही ठप। फोटो: जागरण

फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर पर ट्रकों को पार्क कर दिया गया था, आवाजाही ठप। फोटो: जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद से ट्रकों का प्रवेश 23 मई तक रुका

  2. ट्रांसपोर्टरों की ग्रीन टैक्स हटाने की मांग की

  3. आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। बृहस्पतिवार से औद्याेगिक नगरी से दिल्ली प्रवेश करने वाले ट्रकों के पहिए थम गए हैं। 23 मई तक ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां राजधानी में प्रवेश नहीं करेंगी।

ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा ने हड़ताल के बारे में केंद्र सरकार को पहले ही अवगत करा दिया गया था लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी जरूरी सामान की गाड़ी दिल्ली नहीं घुसेगी। इस वजह से सेक्टर-58 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में चारों ओर ट्रक ही खड़े दिखाई दिए। सभी चालक व परिचालक आराम कर रहे हैं।

क्या हैं ट्रांसपोर्टरों की मांगें?

इनकी मांग है कि बीएस-6 गाड़ियों से ग्रीन टैक्स हटाया जाए। इन गाड़ियों की लाइफ 12 साल तय की जाए। ट्रांसपोर्टर बसंत शर्मा ने बताया कि बीएस-4 गाड़ियों का दिल्ली में प्रवेश तब तक बंद नहीं किया जाए, जब तक यह गाड़ी अपनी 10 साल की लाइफ पूरा नहीं कर लेती।

यातायात पुलिस चलती गाड़ी की फोटो खींचकर 20 हजार तक का चालान भेज देती है। जबकि उसे रुकवाकर जांच करना उचित नहीं समझती।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के ट्रांसपोर्टरों की सांकेतिक हड़ताल, 21 से 23 मई तक दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद

यह भी पढ़ें- जून में दिल्‍ली से फरीदाबाद जाना हो सकता है आसान, इस रुट से सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा सफर