विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जून में दिल्‍ली से फरीदाबाद जाना हो सकता है आसान, इस रुट से सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा सफर

Published: Wed, 20 May 2026 03:00 PM (IST)

दिल्‍ली से हरियाणा के फरीदाबाद का सफर करना काफी जल्‍द आसान होने वाला है। किस रूट के जरिए दिल्‍ली से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में रोज लाखों लोग हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश के जिलों से आते जाते हैं। जिससे दिल्‍ली में ट्रैफिक बढ़ जाता है और सफर पूरा करने में घंटों लगते हैं। अब जल्‍द ही दिल्‍ली से हरियाणा के फरीदाबाद जाना काफी आसान होने वाला है। किस रूट के जरिए दिल्‍ली से घंटों की जगह मिनटों में फरीदाबाद का सफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

दिल्‍ली से फरीदाबाद जाना होगा आसान

दिल्‍ली से फरीदाबाद जाने के लिए अभी करीब एक से दो घंटे का समय लग जाता है। लेकिन जल्‍द ही दोनों शहरों के बीच सफर पूरा करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लग सकता है।

मौजूदा समय में क्‍या है रूट

अगर बात मौजूदा समय की हो रही है तो अभी के समय दिल्‍ली के राजघाट, धौला कुआं से फरीदाबाद जाने के लिए आश्रम आना पड़ता है और वहां से मथुरा रोड के जरिए जसोला अपोलो, सरिता विहार, मोहन को-ऑपरेटिव होते हुए बदरपुर पुल से फरीदाबाद जाया जाता है। इस रूट पर सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक रहता है और कई बार आश्रम से ही फरीदाबाद तक पहुंचने में एक घंटे का समय लग जाता है।

क्‍या होगा नया रूट

पुराने रूट पर कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भले ही एक घंटे का समय लग जाता है, लेकिन नए रूट के शुरू होने के बाद दिल्‍ली और नोएडा से फरीदाबाद जाने में सिर्फ 20 से 25 मिनट का ही समय लगेगा। यह रूट दिल्‍ली के सराय काले खां से शुरू होगा और एलीवेटिड रोड के जरिए फरीदाबाद पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा।

केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

दिल्‍ली और फरीदाबाद के बीच इस एलीवेटिड रोड को दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस वे के एक्‍सटेंशन के तौर पर भी जाना जाता है। जिसका हाल में ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दौरा किया है। इस दौरान उन्‍होंने रूट का निरीक्षण भी किया।

जल्‍द खुल सकता है रूट

इस रूट को जल्‍द ही शुरू किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी इसका लोकार्पण जून के दूसरे हफ्ते में कर सकते हैं, जिसके बाद यह जनता के लिए खुल जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट भी होगा पास

इस रूट के शुरू होने के बाद जेवर एयरपोर्ट आना-जाना भी आसान हो जाएगा। इसी रूट पर फरीदाबाद के सेक्‍टर 65 से नया ग्रीनफील्‍ड रोड बनाया जा रहा है। इस रोड के शुरू होने के बाद दिल्‍ली से जेवर एयरपोर्ट जाने में भी घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच