Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फरीदाबाद में महिला का शव दफनाने का मामला: आखिर क्या हुआ था उस रात, जो करनी पड़ गई बहू की हत्या

    By Jagran News NetworkEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 05:44 PM (IST)

    फरीदाबाद के रोशन नगर में विवाहिता तन्नू की हत्या कर शव को गड्ढे में गाड़ने के मामले में पुलिस उसके ससुर भूप सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। भूप सिंह ने तन्नू का गला घोंटकर हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल की है। उसने दो महीने तक यह राज छिपाए रखा था। पुलिस हत्या के पीछे के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।  

    Hero Image

    फरीदाबाद में शख्स ने अपनी ही पुत्रवधु की हत्या कर शव को दफना दिया।

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। पल्ला थाने के रोशन नगर में विवाहिता तन्नू की हत्या कर शव को गड्ढे में गाड़ने के मामले में पुलिस इस मामले की पूरी कहानी बनाने में लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि 21 अप्रैल की देर रात भूप सिंह ने घटना को अंजाम दिया था। उसने चुन्नी से तन्नू का गला घोंटा था। अब आरोपित दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार आरोपित ने अकेले ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पूरी आशंका है कि घटना वाली रात तन्नू की हत्या से पहले जरूर कुछ न कुछ ऐसा हुआ था जिसे लेकर भूप सिंह काफी परेशान हो गया था। बाकी स्वजन से राज छुपाने के लिए तन्नू की हत्या करनी पड़ी।

    पुलिस की थ्योरी के मुताबिक 21 अप्रैल की रात को मकान की पहली मंजिल पर तन्नू व उसका ससुर भूप सिंह ही थे। उस रात दोनों के बीच कोई बात ऐसी जरूर हुई जो इस हत्याकांड तक पहुंच गई। दो दिन से आरोपित पुलिस के पास है, इसके बावजूद पुलिस इस मामले में खुलकर नहीं बता रही है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। रिमांड पर होने के बावजूद भूप सिंह सच्चाई न बताए, ऐसा कतई नहीं हो सकता। पुलिस हत्या का कारण छिपा रही है।

    दो महीने हत्या के बारे में किसी को नहीं बताया

    पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया है कि उसने करीब दो महीने तक यह राज अपने पास ही रखा था। स्वजन को यही बताया था कि तन्नू घर से गायब है। जब भूप सिंह से नहीं रहा गया तो उसने 16 जून को अपने परिवार को घटना के बारे में बता दिया। परिवार वाले परेशान हो गए कि अब क्या करें। किसी वकील से सलाह ली तो उसने कहा कि यह संगीन मामला है। इसलिए चुपचाप पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे। बस यहीं से सूचना किसी तरह पुलिस के पास चली गई। तब पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव बाहर निकाला।

    सीढ़ियों से शव उतारना आसान

    पुलिस का दावा है कि आरोपित ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने शव को सीढ़ियों के सहारे पहली मंजिल से नीचे उतारा। लुढ़काते हुए वह आराम से शव को गली में मकान के सामने पहले से खोदे गए गड्ढे में फेंक आया। फिर ऊपर से मिट्टी डाल दी। आरोपित का दावा है कि इस कांड में उसके अलावा परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं है। लेकिन पुलिस की थ्योरी और आरोपित के बयान पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिनके जवाब पुलिस के पास नहीं है।

    जिस दिन कांड हुआ उस दिन बेटे अरुण व पत्नी सोनिया का घर पर न होना, पहले से ही गड्ढा खोदा जाना, अचानक गड्ढे को भर देना। तन्नू के अचानक गायब होने पर किसी को शक न करना सहित अन्य कई सवाल हैं। तन्नू की गुमशुदगी की शिकायत 24 अप्रैल को पल्ला थाने में दी गई थी।

    रोशन नगर में रहता है परिवार

    मूल रूप से यूपी के मैनपुरी के पीते का नंगला क्षेत्र के रहने वाले भूप सिंह परिवार सहित यहां रोशन नगर की गली नंबर एक में रह रहे हैं। उनके बेटे अरुण सिंह की शादी दो साल पहले यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में रहने वाले हाकिम की बेटी तन्नू कुमारी से हुई थी। जांच अधिकारी एसआई मदन का कहना है कि आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गहनता से पूछताछ की जा रही है।