विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-फरीदाबाद सफर होगा आसान, बदरपुर टोल पर दिसंबर से नई व्यवस्था; फर्राटा भारेंगी गाड़ियां

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:15 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Nov 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

बदरपुर टोल प्लाजा पर दिसंबर से ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों से टोल वसूली शुरू होगी, जिससे वाहन चालकों को बेरियर पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टोल से गुजरते हुए वाहन। जागरण आर्काइव

टोल से गुजरते हुए वाहन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दिसंबर से बदरपुर टोल पर ANPR कैमरे टोल वसूलेंगे।

  2. वाहन चालकों को अब बेरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा।

  3. टोल न देने पर ई-चालान व दोगुना शुल्क लगेगा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाइवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। बदरपुर टोल प्लाजा पर दिसंबर से टोल वसूली की व्यवस्था बदलने जा रही है। अब वाहन चालकों को टोल टैक्स चुकाने के लिए बेरियर पर रुकने और लंबी कतार में इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टोल बेरियर हटाकर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गनीशन (एएनपीआर) कैमरे लगेंगे। नई तकनीक वाले कैमरों से टोल वसूली की व्यवस्था शुरू की जाएगी। नई व्यवस्था के लागू होने से दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल, बदरपुर टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। फिलहाल टोल भुगतान के लिए वाहनों को बेरियर पर रुकना पड़ता है। खासकर सुबह-शाम के व्यस्त समय में यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं, जिससे दिल्ली-फरीदाबाद के बीच यातायात प्रभावित होता है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा बदरपुर टोल प्लाजा को बेरियर मुक्त बनाने की योजना अत्याधुनिक एआई आधारित एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे करीब 150 मीटर की दूरी से वाहनों की नंबर प्लेट को पहचानने में सक्षम होंगे।

खास यह है कि नई तकनीक के तहत वाहन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरते हुए भी टोल भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी गति कम करने या कहीं रुकने की जरूरत नहीं होगी। कैमरे एक साथ करीब 500 वाहनों की जानकारी पढ़ने और प्रोसेस करने में सक्षम होंगे। इससे व्यस्त समय में भी टोल वसूली की प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी।

मई में शुरू हुई थी योजना पर तैयारी

एनएचएआइ ने बदरपुर टोल प्लाजा को बेरियर मुक्त बनाने की योजना पर मई में काम शुरू किया था। अब इस व्यवस्था को दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत टोल प्लाजा पर जरूरी तकनीकी उपकरण और कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। नई प्रणाली शुरू होने के बाद परंपरागत टोल बेरियर हट जाएंगे और वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहेगी।

नई व्यवस्था में टोल भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों के लिए भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। यदि किसी वाहन के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होगा या टोल भुगतान नहीं हो पाएगा तो वाहन मालिक को ई-चालान भेजा जाएगा। इसके अलावा संबंधित वाहन से दोगुना टोल वसूलने का प्रावधान भी रहेगा। निर्धारित समय यानी 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं करने पर वाहन को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।

एनएचएआइ की इस पहल का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना, ईंधन की खपत कम करना और हाइवे पर यातायात को अधिक सुगम बनाना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बदरपुर टोल प्लाजा पर वाहनों को रुककर टोल चुकाने की पुरानी प्रक्रिया से छुटकारा मिलेगा और दिल्ली-फरीदाबाद के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक हो सकेगा। -धीरज सिंह, परियाेजना निदेशक, एनएचएआइ

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस को पढ़ाया नम्रता का पाठ, FIR कॉपी देने का बनाया सिस्टम; ऐसे गुजरे जे रविन्द्र गौड़ के 20 महीने

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के डिलाइट गार्डन से दादा-पोते की क्रेटा गायब, पार्किंग से ले जाते CCTV में दिखा युवक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।