गाजियाबाद पुलिस को पढ़ाया नम्रता का पाठ, FIR कॉपी देने का बनाया सिस्टम; ऐसे गुजरे जे रविन्द्र गौड़ के 20 महीने
गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड का तबादला हो गया है, जिसकी सूचना उन्हें एक बैठक के दौरान मिली। उन्होंने बैठक जारी रखते हुए ऑपरेशन कनविक्शन में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़। जागरण
HighLights
पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड का तबादला हुआ।
तबादले की सूचना के बाद भी बैठक जारी रखी।
ऑपरेशन कनविक्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड आज दोपहर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रांसफर का पता चला।
इसके बाद भी मीटिंग अपने समय तक चली। आयुक्त ने ऑफिस में ऑपरेशन कनविक्शन में बेहतर काम करने वाले पैरोकारों, सरकारी अधिवक्ताओं को सम्मानित किया।
20 माह के कार्यकाल में कई नई पहल शुरू की
पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने बीते साल 17 अप्रैल को कामकाज संभाला था। उसके बाद उन्होंने वादी के पास एफआईआर पहुंचाने की व्यवस्था की। थानों में पीड़ितों से पुलिसकर्मियों द्वारा तू-तड़ाक बंद करने का आदेश दिया। कोर्ट में लंबे समय से लंबित चल रहे वादों के निस्तारण के लिए कनविक्शन सेल का गठन किया।
पुलिस थानों को नए सिरे से आधुनिक रूप दिया। पुलिस ऑफिस को भी कॉरपोरेट स्टाइल में तैयार कराया। अपराधियों पर भी इस दौरान सख्त कार्रवाई हुई।
यह भी पढ़ें- नोएडा को मिले नए पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद भेजी गईं; यूपी में 28 IPS इधर से उधर
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर; देखें सूची