विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, बदले गए नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर; देखें सूची

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:06 PM (GMT+05:30)

UP IPS Officer Transferred: आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया है। प्रयागराज और वाराणसी में भी नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 28 का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 28 का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

HighLights

  1. प्रयागराज और वाराणसी को मिले नए पुलिस कमिश्नर

  2. कई डीआइजी और एसपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव 

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित 28 का कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों सहित कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त भी बदले गए हैं।

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों की अदला-बदली की गई है। इनमें कई अधिकारियों का ट्रांसफर निरस्त भी किया गया है।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) बनाया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। इसके अलावा लखनऊ, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर परिक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।  

आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर को भी बदला गया है। प्रयागराज और वाराणसी में भी नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती की गई है। नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ नोएडा के पुलिस कमिश्नर बने।

वाराणसी के मोहित अग्रवाल का पुलि‍स आयुक्त वाराणसी से पुलि‍स कमि‍श्ररेट प्रयागराज में इसी पद पर भेजा गया है। वाराणसी में कि‍रण एस. की पुलि‍स आयुक्त के पद पर तैनाती की गई है पुलि‍स महान‍िरीक्षक, लखनऊ परि‍क्षेत्र के पद पर थे।

पुलि‍स कमि‍श्नर प्रयागराज पीयूष मोर्डिया को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में ADG स्थापना की जिम्मेदारी मिली है। रमित शर्मा को ADG लखनऊ जोन में ट्रांसफर किया है। शर्मा अभी तक एडीजी बरेली जोन हैं। लक्ष्मी सिंह को पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाया गया। जे. रविंदर गौड़ पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर बने।

प्रभाकर चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक सिंह को DIG आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद के पद पर ट्रांसफर किया गया है। उनके स्थान पर सतपाल को अयोध्या का SSP बनाया गया है। सतपाल अभी एसएसपी मुरादाबाद के पद पर तैनात हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।