Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा जिला महामंत्री पद पर है सबकी नजर

    By Edited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2016 08:03 PM (IST)

    बिजेंद्र बंसल, फरीदाबाद भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी शीघ्र घोषित हो सकती है। राष्ट्री

    बिजेंद्र बंसल, फरीदाबाद

    भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी शीघ्र घोषित हो सकती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिला की नई कार्यकारिणी पर अपनी मोहर लगा दी है मगर कुछ पदों पर अभी खींचतान चल रही है। सबसे ज्यादा खींचतान इस बार महामंत्री पद पर है। जिला में सिर्फ दो ही महामंत्री बनाए जा सकते हैं और इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पुत्र देवेंद्र चौधरी का नाम लगभग तय है। देवेंद्र पिछले दो साल से फरीदाबाद जिला की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय है। विधानसभा चुनाव में गुर्जर अपने बेटे के लिए तिगांव क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। दूसरे नाम के रूप में यूं तो संघ ने भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर का नाम तय कर दिया है मगर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा अपने समर्थक राजकुमार वोहरा को जिला महामंत्री बनवाना चाहती हैं। ऐसे ही जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा चाहते हैं कि उन्हें जिला चलाने के लिए प्रभावी महामंत्री के रूप में मूलचंद मित्तल का साथ चाहिए। मित्तल एक बार पहले भी जिला महामंत्री रह चुके हैं जब पलवल व फरीदाबाद एक जिला था। सीमा या गोपाल शर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र के नाम पर तो कोई आपत्ति दर्ज नहीं करा रहे हैं मगर वे सोहनपाल छोकर को उपाध्यक्ष बनाने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि ये दोनों संघ के नाम पर आपत्ति दर्ज कराकर अपने लिए मुसीबत मोल नहीं लेना चाहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं को 33 फीसद मिलेगा आरक्षण

    जिला भाजपा कार्यकारिणी में इस बार 33 फीसद महिला पदाधिकारी अवश्य होंगी। जिला प्रधान गोपाल शर्मा ने इस बाबत संगठन के उच्चाधिकारियों को भी इस बाबत अपनी मंशा बता दी है। बता दें, पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर यह निर्णय लिया था कि संगठन में 33 फीसद पदों पर महिलाएं होंगी। सूत्रों की मानें तो पिछली कार्यकारिणी में जिला सचिव मीना पांडे को इस बार उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। इसके अलावा वरिष्ठ नेत्री सरोज ¨सह को भी जिला में उपाध्यक्ष पद दिया जा सकता है।

    -महिला आरक्षण ने बिगाड़ा दिग्गजों का खेल

    जिला भाजपा में दिग्गज नेताओं का खेल इस बार महिला आरक्षण की वजह से बिगड़ रहा है। भाजपा में तय 35 कार्यकारिणी सदस्य, 5 उपाध्यक्ष, 5 सचिव, दो महासचिव, एक कोषाध्यक्ष के अलावा अन्य पद सृजित नहीं किए जा सकते। अन्य पदों का सृजन यूं तो कार्यालय सचिव, कार्यालय उपसचिव, मीडिया प्रभारी, मीडिया सह प्रभारी के रूप में भी किया जाता रहा है मगर पार्टी संविधान में इनका जिक्र नहीं है। सीमित पदों और महिला आरक्षण के कारण इस कई बड़े दिग्गज नेता पदाधिकारी बनने से वंचित रहेंगे।

    ------------------

    हम जिला कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करेंगे। कार्यकारिणी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से नई कार्यकारिणी पर चर्चा हो चुकी है। इस बार हम जिला कार्यकारिणी में 33 फीसद पद महिलाओं को अवश्य देंगे। इनमें अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की महिलाएं भी होंगी।

    -गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष,भाजपा।

    comedy show banner
    comedy show banner