दादरी में खुलेगा महिला थाना, उर्मिला होंगी पहली एसएचओ
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सरकारी आदेशों के अनुसार महिला पुलिस थाने का निर्माण पूरा हो गया है। मंगलवार को 15 अगस्त पर दादरी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने वाले खनन, श्रम एवं रोजगार मंत्री नायाब ¨सह सैनी महिला पुलिस थाने का उद्घाटन करेंगे। महिला पुलिस थाने में उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर में सदर थाना परिसर में ही यह स्थापित किया गया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उर्मिला देवी को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है और सरोज देवी को बतौर मुंशी कार्यभार सौंपा गया है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर इस पुलिस थाने के स्टाफ को पांच नई स्कूटियां भी उपलब्ध कराई गई हैं जो वायर लैस युक्त हैं और कंट्रोल रूम से सीधे कनेक्ट रहेंगी। महिला पुलिस को ये स्कूटी गश्त के लिए मुहैया करवाई गई है ताकि शहर में महिलाओं के साथ होने वाली हर अप्रिय गतिविधि पर नजर रखी जा सकें ताकि अपराधों पर अंकुश लगे। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित सभी मामले अब इस थाने में दर्ज होंगे। जिले के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मचारियों की यहां तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल का कहना है कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला पुलिस कर्मी तत्पर हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।