सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह बने भारतीय खाद्य निगम की सर्वोच्च परामर्श समिति में प्रदेश का चेयरमैन
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भारतीय खाद्य निगम खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की सर्वोच्च परामर्श समिति में हरियाणा प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से तोशाम क्षेत्र में खुशी की लहर है और भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सराहा है। उम्मीद जताई गई है कि धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में खाद्यान्न सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

संवाद सहयोगी, तोशाम। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भारतीय खाद्य निगम, खाद्य आपूर्ति मंत्रालय की सर्वोच्च परामर्श समिति में हरियाणा प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से तोशाम क्षेत्र में खुशी की लहर है और भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सराहा है।
धर्मसेना जिला अध्यक्ष मा. अश्वनी महत्ता, सुनिल सुरा, रामफल दहिया डाडम, रामफल टाला, पासर मिरान, रोशन यादव, संतलाल चैयरमैन, नरेश द्वारका, रूघबीर दुल्हेड़ी, कमलेश दुल्हेड़ी, शमशेर बागनवाला, कृष्ण सागबन,रूलीराम शर्मा सहित कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में खाद्यान्न सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मेहनत से पैदा किए गए अनाज की रख-रखाव में लापरवाही के कारण गोदामों में खराबी आती है।
अब इन समस्याओं पर समय-समय पर निगरानी रखी जाएगी। भंडारण में जहरीली दवाओं की जगह सुरक्षित विकल्प चुने जाएंगे। साथ ही, सरकार की पीडीएस योजना के तहत आमजन को समयानुसार अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
यह कदम अनाज की बर्बादी रोकने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और भंडारण प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे हरियाणा राज्य में अनाज वितरण और भंडारण के कामकाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।