विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विनेश ने नहीं दिया गुरु को सम्मान', महावीर फोगाट ने भतीजी पर फिर उठाए सवाल; बोले- नायब सरकार की जितनी तारीफ करें कम है

Published: Sun, 20 Apr 2025 10:36 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 20 Apr 2025 10:53 PM (GMT+05:30)

द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने विनेश फोगाट पर गुरु का सम्मान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

पहलवान महावीर ने कहा- विनेश ने उन्हें नहीं दिया गुरू का सम्मान। फाइल फोटो
पहलवान महावीर ने कहा- विनेश ने उन्हें नहीं दिया गुरू का सम्मान। फाइल फोटो

HighLights

  1. विनेश ने नहीं दिया गुरु का सम्मान
  2. खेल नीति से अलग सम्मान
  3. महावीर ने जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल नीति से अलग जाकर पहलवान विनेश फोगाट को मान-सम्मान दिया है। इसके लिए सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। पहलवान महावीर फोगाट ने ओलिंपियन पहलवान, जुलाना से विधायक व अपनी भतीजी विनेश फोगाट पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि विनेश ने उन्हें गुरु का सम्मान नहीं दिया।

मीडिया से बात करते हुए पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि जो खिलाड़ी अवार्ड राशि लेकर आते हैं, उसमें गुरु का भी अधिकार होता है। गुरु की भी अवार्ड राशि होती है। उन्होंने कहा कि यदि विनेश को रुपयों का लालच नहीं आया होता तो उसने उन्हें आज तक गुरु का सम्मान क्यों नहीं दिया?

मेहनत कर विनेश को ऊपर तक पहुंचाया- महावीर

महावीर ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से विनेश के फार्म तक भरवाए। मेहनत कर विनेश को ऊपर तक पहुंचाया। उनके सिवा विनेश का दूसरा गुरु भी नहीं है। उसके बावजूद विनेश ने उन्हें आज तक मान-सम्मान नहीं दिया। पहलवान महावीर फोगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विनेश के लिए जो किया है वह आज तक दुनिया में किसी ने किसी के लिए नहीं किया। सरकार ने खेल नीति से अलग जाकर मान-सम्मान दिया है। एक स्वर्ण पदक विजेता को भी इतना सम्मान नहीं मिलता। इसके लिए सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।