Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एपीजे कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 22 Aug 2021 07:13 AM (IST)

    चरखी दादरी दादरी शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या पीजी कालेज में शनिवार को रक्षाबंधन पर मेह ...और पढ़ें

    Hero Image
    एपीजे कालेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

    चरखी दादरी : दादरी शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या पीजी कालेज में शनिवार को रक्षाबंधन पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता व आशा प्रथम रही। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संगीता, पूजा द्वितीय स्थान पर रही। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता संयोजक बबीता रोहिल्ला, कार्यवाहक प्राचार्या स्नेहलता ने भी छात्राओं को पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पवित्र प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन: बलराज

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चरखी दादरी: भारतीय संस्कृति में अनादि काल से ही पर्व मनाने की परंपरा रही है। परिवार में रिश्तों की अहमियत और पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन ऐसा ही त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई उन्हें उपहारों के साथ रक्षा का वचन देते हैं। यह बात एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के निदेशक बलराज फौगाट ने शनिवार को आनलाइन राखी मेकिग प्रतियोगिता आयोजन के दौरान कही। रक्षाबंधन का महत्व बताया

    बौंद कलां : गांव सांवड के सागर ग्लोबल स्कूल में संचालक सोमबीर जाखड़ व प्रधानाचार्य संजीव बूरा की अध्यक्षता में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। अध्यापकों ने राखी का महत्व बताते हुए बच्चों को विद्यालय में होने वाली हर प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मनोरमा शर्मा, संध्या व सुनेहरा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मेहंदी, पतंग, राखी प्रतियोगिता आयोजित

    चरखी दादरी: दादरी शहर के सुभाष चौक स्थित नेहरू हाई स्कूल में भी रक्षाबंधन पर्व पर मेहंदी सजाओ, पतंग व राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक जिले सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। मेहंदी सजाओं प्रतियोगिता में अंजलि, दीपिका, जानवी, सृष्टि, अंकिता, आकांक्षा, राखी बनाओ प्रतियोगिता में यश, पायल, साहिल, पर्व, नंदनी, गीतिका, पतंग बनाओ स्पर्धा में गौरव, रमन, दिनेश, निशांत, चिराग, जीवांश, माधव अव्वल रहे। दादरी पब्लिक स्कूल में मनाया पर्व

    चरखी दादरी : रक्षाबंधन पर्व पर दादरी पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रा समीक्षा, सोम्या, कविता ने मनमोहक राखियां बनाई। स्कूल निदेशक मुन्नालाल गुप्ता ने छात्राओं की कला को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें सभी त्योहार मिलजुल कर बिना भेदभाव के मनाने चाहिएं।

    सरकारी कालेज में मनाया पर्व

    चरखी दादरी : गांव बिरोहड़ के राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य राजकुमार वर्मा की अध्यक्षता में रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आइसीआइसीआइ बैंक रोहतक जोन के प्रमुख अमित कुमार और विशिष्ट अतिथि दादरी शाखा प्रबंधक विमलेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। संयोजिका पवित्रा देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पर्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। एसपी, डीसी को बांधी राखियां

    चरखी दादरी : दादरी शहर स्थित जीआरवी माडल स्कूल की छात्राओं ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को राखियां बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी टिप्स दिए और कहा कि जिस मनुष्य के पास शिक्षा रूपी धन होता है वह अपने जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों से निपट सकता है। उपायुक्त गोदारा ने रक्षाबंधन पर्व की महता पर भी प्रकाश डाला।

    एसडीम स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित

    गांव आदमपुर डाढ़ी स्थित एसडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मेहंदी रचाओ, राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन निदेशक पुष्पेंद्र फौगाट की अध्यक्षता में किया गया।

    प्राचार्य रणबीर सिंह ने विद्यार्थियों को पर्व की बधाई दी। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी मेकिग में निहारिका, भूमिका, सुधा, इशिका, नमन, प्रिया, सुमित, हिना, लक्ष्य का शानदार प्रदर्शन रहा। सामूहिक रक्षाबधंन पर्व मनाया

    चरखी दादरी : झांसी की रानी एक प्रेरणा संगठन की ओर से शनिवार को सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। संगठन की संयोजक प्रियंका प्रजापति ने कहा कि हमारी संस्कृति और त्योहारों का महत्व आदिकाल से ही चलता आ रहा है। राखी के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। भाई आशीर्वाद स्वरूप उपहार देकर अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। संगठन की सदस्य बिदिया व अन्य सदस्यों ने तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केएन स्कूल में मनाया रक्षाबंधन पर्व

    दादरी शहर में घिकाड़ा रोड स्थित केएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में मेहंदी व राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल निदेशक प्रीतम सिंह फौगाट, चेयरमैन राजपाल फौगाट, संदीप फौगाट व प्राचार्य सुखबीर सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य जयप्रकाश, कविता, देवराना, रीना, अनिल, कमलेश सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।