यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा में पुलिस भी हो गई साइबर फ्रॉड का शिकार, हैकर ने साफ कर दिया बैंक अकाउंट
चरखी दादरी के फोगाट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पुलिस एसपीओ का मोबाइल फोन हैक ...और पढ़ें

HighLights
- एसपीओ के खाते से एक लाख रुपये गायब
- व्हाट्सएप लिंक से हुआ मोबाइल हैक
- साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव फोगाट निवासी पुलिस एसपीओ का मोबाइल फोन हैक कर एक लाख रुपये का फ्राड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में जिले के फोगाट निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर कार्यरत है। उसके पास एक वाट्सएप्प ग्रुप में ई-चालान से एक एपीके फाइल का लिंक प्राप्त हुआ। जिस पर उसने जैसे ही क्लिक किया तो उसका मोबाइल फोन हैक हो गया तथा उसके बैंक खाता से 50-50 हजार रुपये कटने के दो मैसेज प्राप्त हुए।
उसने बताया कि रुपये कटने के बारे में ना ही उसके पास कोई ओटीपी प्राप्त हुआ तथा ना ही कोई काल आई। रुपये कटने की जानकारी लेने के लिए उसने संबंधित बैंक शाखा में जाकर स्टेटमेंट प्राप्त की तो उसे पता चला कि अज्ञात बैंक खातों में आईएमपीएस के माध्यम रुपये गए हैं।
इसको लेकर उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। उसने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अनजान व्यक्ति ने उसके साथ वाट्सएप्प ग्रुप में एप का लिंक भेजकर उसका मोबाइल फोन हैक करके धोखाधड़ी से एक लाख रुपये का फ्रॉड किया है। उसने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
