Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhiwani सिटी रेलवे स्टेशन पर 4.75 करोड़ की लागत से तैयार होंगे फुट ओवरब्रिज, अप्रैल से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 04:12 PM (IST)

    भिवानी के सिटी रेलवे स्टेशन पर काम फिर से शुरू हो गया है। इसमें 4.75 करोड़ की लागत के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसमें लगभग 2.5 करोड़ की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य और लगभग सवा दो करोड़ से सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ब्रिज न होने के कारण यहां पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होता था।

    Hero Image
    Bhiwani सिटी रेलवे स्टेशन पर 4.75 करोड़ की लागत से तैयार होंगे फुट ओवरब्रिज

    राहुल वैद, भिवानी। सिटी रेलवे स्टेशन का नवनिर्माण कार्य बजट के अभाव में धीमा पड़ जाने से निर्माण कार्य भी बीच में रुक गया था, जो कि एक बार फिर से तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। इसमें 4.75 करोड़ की लागत के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसमें लगभग 2.5 करोड़ की लागत से सिटी रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य और लगभग सवा दो करोड़ से सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। फुट ओवर ब्रिज कार्य अनुमानित अप्रैल 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2023 में शुरू किया गया था कार्य

    सर्कुलेटिंग एरिया का सवा दो करोड़ की लागत से निर्माण कार्य भी अक्टूबर 2023 से शुरू किया गया था, जो कि फरवरी 2024 में पूरा होने की संभावना है। सर्कुलेटिंग एरिया में लगभग 40 हजार स्क्वायर फीट एरिया का लेंटर, प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए शेड लगाने और सिटी स्टेशन पर तैयार शौचालय को भी तोड़कर प्लेटफार्म के बीच में आने के कारण उन्हें प्लेटफार्म से कुछ दूरी पीछे हटाकर दोबारा तैयार किया जा रहा है। इसी टेंडर के तहत सिटी स्टेशन के प्रवेश द्वार को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

    सभी रेलगाड़ियों का हो सकेगा ठहराव

    फुट ओवर ब्रिज के तैयार होने के बाद सिटी स्टेशन पर लगभग सभी रेलगाड़ियों के ठहराव होने की भी उम्मीदें है। इसके बाद शहर के यात्री सिटी स्टेशन से अपने गंतव्य की सभी रेलगाड़ियों की सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। अभी तक सिटी स्टेशन पर सभी रेलगाड़ियों का ठहराव न होने से शहर के यात्री परेशानी झेल रहे है, तो वहीं सभी रेलगाड़ियों के ठहराव न होने का मुख्य कारण फुट ओवर ब्रिज का न होना ही बताया जा रहा है। क्योंकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए यात्रियों के पास कोई रास्ता नहीं है और ऐसे में प्लेटफार्म से कूद कर जाना जान जोखिम में डालना है।

    माल गोदाम को लेकर भी जल्द होंगे टेंडर

    सिटी स्टेशन पर जल्द ही माल गोदाम को लेकर भी टेंडर जारी किए जाएंगे। इसमें माल गोदाम की शेड और आने जाने के लिए मार्ग तैयार किए जाने के टेंडर होने है। इस बारे में भी टेंडर प्रक्रिया के तहत है, जोकि जल्द जारी किए जाएंगे।

    सिटी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज व सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य चल रहा है। फुट ओवर ब्रिज कार्य को लगभग अप्रैल माह तक पूरा होने की उम्मीदें है। इसके बाद स्टेशन पर लगभग सभी ट्रेनों के ठहराव होने की भी उम्मीदें है। इसके बाद यात्री सभी ट्रेनों की सेवाओं को लाभ ले पाएंगे।

    - संजीव कुमार, अधीक्षक, सिटी स्टेशन।