Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. चन्द्र त्रिखा की नियुक्ति का स्वागत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:17 AM (IST)

    कला साहित्य व संस्कृति को समर्पित संस्था सांस्कृतिक मंच के संरक्षक डा. चन्द्र त्रिखा को हरियाणा साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है। यह पद वे 3 अगस्त को पूर्णमल गौड़ का कार्यकाल समाप्त होने पर ग्रहण करेंगे।

    डा. चन्द्र त्रिखा की नियुक्ति का स्वागत

    जागरण संवाददाता, भिवानी : कला साहित्य व संस्कृति को समर्पित संस्था सांस्कृतिक मंच के संरक्षक डा. चन्द्र त्रिखा को हरियाणा साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया है। यह पद वे 3 अगस्त को पूर्णमल गौड़ का कार्यकाल समाप्त होने पर ग्रहण करेंगे। सांस्कृतिक मंच के संरक्षक कर्नल गजराज सिंह ने कहा कि त्रिखा के आने से निश्चित रूप हरियाणा में साहित्यिक हलचल जोर पकड़ेगी। मंच की अध्यक्ष अनीता नाथ, महासचिव रणविजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, डा. बुद्धदेव आर्य, डा. वीबी दीक्षित व जगत नारायण ने खुशी प्रकट की है। डा. त्रिखा के पास उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष का भी पदभार है। वे होमियोपैथी के डॉक्टर, पत्रकार, साहित्यकार व वार्ताकार हैं। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित डा. त्रिखा हिदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग व पंजाब सरकार के शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। सरस्वती सम्मान से सम्मानित डॉक्टर त्रिखा के माध्यम से भिवानी में सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में पाकिस्तान के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें