Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले के नए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने संभाला कार्यभार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Oct 2021 06:08 PM (IST)

    जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सोमवार को दाद

    Hero Image
    जिले के नए पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने संभाला कार्यभार

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सोमवार को दादरी में कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय जोगेंद्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक दादरी-1 राम सिंह, पुलिस उप अधीक्षक दादरी-2 बलि सिंह, पुलिस उप अधीक्षक बाढड़ा देशराज व अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एसपी दीपक गहलावत का स्वागत किया गया। दादरी के लघु सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। बता दें कि आइपीएस दीपक गहलावत इससे पहले पलवल के पुलिस अधीक्षक थे। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों से जिले के सभी पहलुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था व शांति बनी रहे, इसी नीति के तहत कार्य किए जाएंगे। पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिले में ओवरलोडिग को रोकने के लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। आरटीए स्टाफ को जहां भी आवश्यकता होगी, वहां पर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner