Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ रहा कोरोना का खतरा : जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मंगलवार को मिला एक नया मरीज

    बढ़ रहा कोरोना का खतरा जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामले मंगलवार को मिला एक नया मरीजजिले में कोरोना के छह मरीज हुए ठीक सक्रिय केस हुए 19

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 28 Jun 2022 09:15 PM (IST)
    Hero Image
    बढ़ रहा कोरोना का खतरा : जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामले, मंगलवार को मिला एक नया मरीज

    --जिले में कोरोना के छह मरीज हुए ठीक, सक्रिय केस हुए 19

    -- स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चेताया, सावधानी बरतने की दी सलाह

    जागरण संवाददाता, भिवानी : जिला में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक माह के दौरान सक्रिय केस दो से बढ़कर 24 तक पहुंच गए हैं। एक सप्ताह की बात करें तो रोजाना मरीज 2 से 6 मिल रहे हैं। मंगलवार को भी एक नया मरीज मिला। हालांकि छह मरीज ठीक भी हुए है। अब जिला में 19 सक्रिय केस हैं। जिला में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि अभी से सावधानी नहीं बरती गई तो स्थिति बिगड़ सकती हैं। विभाग ने मास्क लगा कर रखने के लिए सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---

    जिला में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज पिछले एक सप्ताह से तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव के दौरान संक्रमण बढ़ा है। चुनाव से पहले जिले में केवल दो ही सक्रिय केस थे, लेकिन अब यह बढ़कर 24 का आंकडे़ तक पहुंच चुके हैं। रोजाना दो से छह मामले कोरोना मरीजों के सामने आ रहे हैं। सोमवार को चार मरीज मिले तो मंगलवार को एक नया केस मिला। छह व्यक्ति कोरोना से ठीक हुए। 19 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।

    -----

    ग्रामीण एरिया में मिल रहे अधिक मरीज

    शहरी क्षेत्र में कोरोना के केवल चार सक्रिय मरीज हैं, जबकि ग्रामीण एरिया में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हैं। मंगलवार को 450 लोगों के सैंपल लिए गए।

    ------

    जिले में कोरोना की स्थिति :

    जिला में अब तक मिले मरीज : 26610

    अब तक ठीक हुए : 25923

    अब तक मौत हुई : 668

    मंगलवार को मरीज मिले : 01

    मंगलवार को ठीक हुए मरीज : 06

    मंगलवार को सैंपल लिये: 450

    होम आइसोलेट : 19

    -----

    जिले में एक सप्ताह में यूं बढ़ते गए कोरोना के केस :

    दिन ------ नए मरीज -- ठीक हुए ----- कुल मरीज ---- सैंपल लिए

    21 जून ---- 05 ------- 00 ------- 23 ----- 530

    22 जून----- 06 ------- 04 ------- 25 ----- 480

    23 जून ---- 01 ------- 04 ------- 22 ----- 420

    24 जून ---- 05 ------- 00 ------- 27 ----- 520

    25 जून ---- 04------- 06 ------- 25 ----- 450

    26 जून -----03 ------- 00 ------- 28 ----- 105

    27 जून ---- 04 ------- 08 ------- 24 ----- 450

    28 जून -----01 ------- 06 ------- 19 ----- 450

    ----------

    कोरोना को लेकर सचित रहने की आवश्यकता है। मास्क का प्रयोग भीड़ वाले क्षेत्र में जरूर करें। मामूली लक्षण दिखाई देने पर अपना सैंपल देकर जांच करवाए।

    - डा. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी