Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'कांग्रेस दो मुंहे सांप की तरह है', किरण चौधरी का राहुल गांधी पर निशाना; 'ये आरक्षण खत्म करने की करते हैं बात'

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 08:05 PM (IST)

    Haryana Election 2024 हरियाणा में चुनावी तैयारियों के बीच किरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के राज में वंचित वर्ग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर साधते हुए कहा कि वे विदेशों में आरक्षण खत्म करने जैसी बात करते हैं। इसी के साथ किरण ने कांग्रेस की तुलना दो मुंहे सांप से की।

    Hero Image
    'कांग्रेस दो मुंहे सांप की तरह है', किरण चौधरी ने साधा निशाना

    संस, तोशाम। Haryana Assembly Election 2024: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में संविधान तथा आरक्षण दोनों ही सुरक्षित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस दो मुंहे सांप की तरह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक तरफ तो राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश से आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ देश में संविधान और आरक्षण को भाजपा से खतरा बता कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

    कांग्रेस का दोगलापन स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राज में देश का हर वर्ग पूरी तरह सुरक्षित है और देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर वंचित पिछड़ा और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि बापू-बेटे के नेतृत्व में प्रदेश में खुलेआम मंचों से इनका अपमान किया जा रहा है।

    10 सालों में BJP ने प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रणी बनाया

    प्रदेश का वंचित वर्ग कुमारी सैलजा के अपमान से आहत है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रणी बनाया है।

    खर्ची पर्ची ऐसी बुराई को खत्म कर योग्य युवाओं के लिए सरकारी रोजगार के मार्ग खोले हैं किसानों की फसलों को अधिक से अधिक न्यूनतम मूल्य पर खरीदने के साथ 24 फसलों की खरीद सुनिश्चित की गई है।

    5 अक्टूबर को होना है चुनाव

    प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। तीन तारीख को प्रदेश में चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। वहीं चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को आएंगे।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: सैलजा के सपोर्ट में किरण चौधरी, बोलीं- भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर हो रहा अपमान, कांग्रेस को चुकानी होगी कीमत