कागजों में उलझा चरखी दादरी का वजूद. आधार कार्ड पर अब भी लिखा आ रहा भिवानी; समाधान के लिए भटक रहे ग्रामीण
बाढड़ा क्षेत्र के तीन गांवों (सिरसली, काकड़ौली हुकमी, हुई) के आधार कार्ड में चरखी दादरी जिला बनने के दस साल बाद भी भिवानी जिला दर्ज है।
-1794304613529_m.webp)
चरखी दादरी के गांवों के लोगों के आधार कार्ड में अभी भी दर्ज है भिवानी (फाइल फोटो)
HighLights
तीन गांवों के आधार कार्ड में भिवानी जिला दर्ज
चरखी दादरी जिला बने दस साल बीत चुके हैं
ग्रामीण आधार अपडेट कराने को लेकर परेशान हैं
संवाद सहयोगी, बाढड़ा। चरखी दादरी उपमंडल को भले ही प्रदेश सरकार द्वारा जिले का दर्जा दिए दस साल का लंबा समय बीत हो गया लेकिन बाढड़ा क्षेत्र के गांव सिरसली, काकड़ौली हुकमी व हुई के लोगों के आधार रिकॉर्ड में चरखी दादरी जिला अपडेट नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियां हो रही हैं।
उनके सभी दस्तावेजों में भिवानी जिला ही दर्शाया जा रहा है। आमजन को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने, रिहायशी पहचान, फोटो, पता या अन्य को त्रुटि दुरुस्त कराना मुश्किल हो रहा है।
इन गांवों के लोग प्रतिदिन उपमंडल मुख्यालय या जिला मुख्यालय चक्कर लगाने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में चरखी दादरी को उपमंडल से जिला व बाढड़ा को तहसील से उपमंडल का दर्जा दिया था।
जिसके बाद धीरे धीरे रिकॉर्ड में बदलाव होने लगा। जिला प्रशासन द्वारा बाढड़ा क्षेत्र के आमजन को नया आधार कार्ड बनवाने या फिर मौजूदा आधार कार्ड में किसी तरह के बदलाव, अपडेट पता, फोटो या अन्य किसी विषय में सुधार करने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में विशेष कार्यालय संचालित किया हुआ है।
तीन साल से हो रहे परेशान
पिछले तीन साल से जहां जिले भर में आधार कार्ड को अपडेट करने, स्थाई पते में भिवानी की जगह चरखी दादरी पंजीकृत कराने का काम चल रहा है लेकिन सिरसली, काकड़ौली हुकमी और हुई के ग्रामीणों के आधार कार्ड में विभाग की तकनीकी खराबी व नेशनल केंद्र से अपडेट नहीं होने के कारण अभी तक पुराना जिला भिवानी ही दर्शाया जा रहा है। इससे भूमि, भर्ती रिकॉर्ड या अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण त्रुटि दुरुस्त कराने के लिए भटकते रहते हैं। इस बारे में आधार कार्ड केंद्र प्रभारी अजरुदीन ने बताया कि इस समस्या का राज्य स्तर पर समाधान होना है। तीन गांवों में से हुई की आधार संबंधी समस्या जल्द दूर होगी। शेष के लिए भी पत्र व्यवहार जारी है
प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण परेशान
पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी एडवोकेट अशोक श्योराण, सरपंच रमेश कुमार, डॉ. संदीप सिरसली, पवन प्रधान, रणधीर सिंह हुई इत्यादि ने बताया कि भिवानी जिले की जगह चरखी दादरी बदलाव नहीं हो पा रहा है।
आधार कार्ड को दुरुस्त कराने को लेकर प्रशासन कोई तैयारी नहीं कर रहा। ग्रामीण बार बार सीएससी सेंटर व बीडीपीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी उनको संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे।
खंड मुख्यालय की मशीनें अपडेट ना होने से समस्या बढ़ रही है। जब तक भिवानी से दादरी जिले का बदलाव नहीं होता तब तक जिला प्रशासन को ग्राम स्तर पर निशुल्क शिविर लगाने चाहिए।
यह भी पढ़ें- खुद का खेल छोड़ा, पिता के साए बिना बहन को बनाया 'गोल्डन गर्ल'; मनीषा भनवाला के लिए चट्टान बनकर खड़े रहे भाई रिंकू
यह भी पढ़ें- भैया दूज पर मिसाल बनी करनाल की यह जोड़ी, एक हाथ में पिस्टल तो दूसरे में स्टेथोस्कोप, देश का मान बढ़ा रहे भाई-बहन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।