विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भैया दूज पर मिसाल बनी करनाल की यह जोड़ी, एक हाथ में पिस्टल तो दूसरे में स्टेथोस्कोप, देश का मान बढ़ा रहे भाई-बहन

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:01 PM (IST)

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनीश भनवाला और उनकी बहन मुस्कान भनवाला ने देश का नाम रोशन किया है।

अनीश भनवाला और मुस्कान (जागरण फोटो)

अनीश भनवाला और मुस्कान (जागरण फोटो)

HighLights

  1. अनीश भनवाला ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

  2. मुस्कान भनवाला ने जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल किया।

  3. यह भाई-बहन की जोड़ी निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

जागरण संवाददाता, करनाल। भाई-बहन का रिश्ता प्यार, विश्वास और एक-दूसरे को आगे बढ़ाने की प्रेरणा का प्रतीक है। करनाल के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनीश भनवाला और उनकी बहन मुस्कान की जोड़ी भी इसकी मिसाल है।

दोनों ने निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खास बात यह है कि दोनों ने एक-दूसरे की सफलता से प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का सफर तय किया।

गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

अनीश भनवाला ने वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कामनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वहीं उनकी बहन मुस्कान भी निशानेबाजी में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने वर्ष 2018 में सिडनी में आयोजित आइएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। मुस्कान ने निशानेबाजी के साथ चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने मणिपाल से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और अब जोधपुर स्थित एम्स में एमडी कर रही हैं। दूसरी ओर अनीश निशानेबाजी में देश के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ अभ्यास में जुटे हैं।

विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

नवंबर 2025 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अनीश और मुस्कान के पिता जगपाल भनवाला बताते हैं कि इस बार भैया दूज पर दोनों बच्चे घर पर नहीं होंगे।

अनीश अपने अभ्यास में व्यस्त हैं, जबकि मुस्कान पढ़ाई और अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं। भाई-बहन की यह जोड़ी त्योहार पर भले ही साथ न हो, लेकिन दोनों की उपलब्धियों में एक-दूसरे के प्रति प्रेरणा और सहयोग की झलक साफ दिखाई देती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।