यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मनीषा की मौत के मामले में जल्द होगा बड़ा खुलासा, अब हर एंगल से जांच कर रही CBI
भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका ...और पढ़ें

HighLights
- भिवानी में शिक्षिका मौत मामले में सीबीआई जांच जारी
- सीआईए और लोहारू थाना जांच का निरीक्षण किया
- कमेटी सदस्यों से पूछताछ की तैयारी
जागरण संवाददाता, भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत मामले की जांच के लिए पांच दिन से भिवानी आई सीबीआई टीम मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।
सीआईए जांच, लोहारू थाना जांच का अवलोकन करने के बाद मृतका के पिता संजय कुमार से बातचीत की। घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को स्कूल स्टाफ से पूछताछ की।
अब कमेटी सदस्यों से भी पूछताछ की तैयारी में है। सीबीआई मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि इस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
जांच ऐसे की जा रही है कि बाद में कोई सवाल न उठ सके। इसी के चलते स्वजनों और ग्रामीणों को भी उम्मीद जगी है कि सीबीआई जांच में न्याय मिलेगा।
