Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा रैली

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jan 2021 05:47 AM (IST)

    फोटो 13 सीडीआर 2 जेपीजी में है। जागरण संवाददाता चरखी दादरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परि

    Hero Image
    एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवा रैली

    फोटो: 13 सीडीआर 2 जेपीजी में है। जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर में एक भगवा रैली का आयोजन किया।

    विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कृष्ण फौगाट ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को हर वर्ग के लोग एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं। उनकी जयंती को विद्यार्थी परिषद एक पखवाड़े के रूप में मना रही है। जिसमें लगातार 10 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में पहले दिन भव्य-भगवा रैली निकाली गई। भगवा रैली के प्रस्थान से पूर्व स्थानीय राम मंदिर में यज्ञ भी आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के अलावा मौजिज लोगों ने आहुतियां अर्पित कर स्वामी विवेकानंद के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। भगवा रैली में विद्यार्थी परिषद के सदस्य राम मंदिर से श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे जोर और शोर के साथ रैली जय घोष लगाती हुई दादरी के लाला लाजपत राय चौक, रोहतक चौक से होती हुई रेस्ट हाउस स्थित हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान के दर्शन के साथ सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते भर परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद और भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम् के नारे लगाए। भगवा रैली में स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौ रक्षा सेवा दल से नवीन योगी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अपनी छोटी-सी उम्र में ही राष्ट्र के लिए समर्पित हो गए थे। उनके विचारों को यदि युवा अपने जीवन में अपना ले, तो निश्चय ही भारत एक दिन विश्व गुरु बन जाएगा। रैली में गौ रक्षा सेवा दल से प्रवीण योगी, संजय चाहर, नवीन इत्यादि मौजूद रहे।