Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : अभय

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:10 PM (IST)

    इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन की वर्तमान प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले सात सालों मे ...और पढ़ें

    Hero Image
    वर्तमान प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : अभय

    संवाद सहयोगी, तोशाम : इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन की वर्तमान प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले सात सालों में भ्रष्टाचार में लिप्त पैसों के लेन-देन के कई घोटाले उजागर हो चुके हैं, लेकिन सरकार सभी घोटालों को दबाने में लगी हुई है। वह तोशाम में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. नरेन्द्र वर्मा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि डाडम पहाड़ में खनन करने वाली कंपनी को सरकार का संरक्षण प्राप्त है और सरेआम पहाड़ में लूट की जा रही है। सभी नियमों को ताक पर रखकर माइनिग की जा रही है। उन्होंने इस हादसे की सीबीआइ या किसी जज से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपराध, महंगाई, बेरोजगारी जैसी चीजों में सबसे अव्वल बना दिया है। सरकार आरक्षण, रोजगार इत्यादि का सिर्फ एलान कर देती है, लेकिन उस पर कोई कार्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, सरकार नए उद्योग नहीं लगा पा रही। सरकारी नौकरियों में आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं और प्रदेश में शिक्षा का भी हाल बुरा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा को सभी जगह मुंह की खानी पड़ेगी। इस अवसर पर सुनील लांबा, अनूप बागनवाला, रणधीर पटौदी, ओमप्रकाश कड़वासरा, मुकेश महतानी, अमित अलखपुरा, राहुल स्याणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।