Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 की कुरुक्षेत्र रैली के लिए आप नेता इंदु शर्मा ने दिया न्योता

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का दौरा केवल चाय नाश्ते तक ही सीमित रहा। य

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 22 May 2022 09:08 PM (IST)
    Hero Image
    29 की कुरुक्षेत्र रैली के लिए आप नेता इंदु शर्मा ने दिया न्योता

    भिवानी, वि. : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का दौरा केवल चाय नाश्ते तक ही सीमित रहा। यह बात आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री इंदु शर्मा ने 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली आप पार्टी की रैली के लिए लोगों से हनुमान गेट क्षेत्र, वाल्मीकि बस्ती आदि में जनसंपर्क करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का दौरा केवल चाय पीने में ही निकाल गया। भाजपा में नगर परिषद चेयरमैन की टिकट पाने के लिए होड़ मची हुई है। इंदु शर्मा ने कहा कि जनता में आम आदमी पार्टी के पार्टी बढ़ रहे रुझान से साबित हो रहा है कि अब लोगों को बहलाने फुसलाने की राजनीति खत्म हो गई है। इस अवसर पर अशोक भारद्वाज, दीपक बागड़ी, हरमिदर बब्बर, राजेश, शुभम शर्मा, ललित मरहेटा, गौरव पंडित,अमित , महेश हुड्डा, मोनू कोकड़ा, संजना कांगड़ा, सुमन, ओमपति,सुनीता, सत्या आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें