Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    158 स्कूलों के चार हजार से ज्यादा बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Nov 2021 06:05 PM (IST)

    अध्यापिका सोनिया मेहता आरती व एबीआरसी डा. गीता ने परीक्षा का सफल संचालन किया।

    Hero Image
    158 स्कूलों के चार हजार से ज्यादा बच्चों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

    शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों की सीखने की क्षमता जांचने के लिए शुक्रवार को सरकारी, निजी, केंद्रीय एवं जवाहर नवोदय विद्यालयों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण(एनएएस) परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके तहत गांव सांखोल के राजकीय प्राथमिक स्कूल में भी भारी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यहां पर अध्यापिका सोनिया मेहता, आरती व एबीआरसी डा. गीता ने परीक्षा का सफल संचालन किया। डा. गीता ने बताया कि शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा स्तर पर बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि को जानना भी आवश्यक है। इसके लिए नियमित अंतराल पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का आयोजन सर्वप्रथम 2017 में आयोजित हुआ था, जिसका संचालन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर एनसीइआरटी व सीबीएसइ द्वारा आयोजित किया जाता है तथा राज्य स्तर पर एससीइआरटी व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इसका संचालन करती हैं। राज्य एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा के सफल संचालन के लिए एनएएस आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशालाओं का समय-समय पर आयोजन किया गया तथा संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 का संचालन पूरे झज्जर जिले में सफलतापूर्वक किया गया। राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षण में नोडल आफिसर के रूप में कमान संभाल रहे जिला परियोजना संयोजक सुभाष भारद्वाज ने बताया कि इस परीक्षा में जिला झज्जर से 158 स्कूलों की 182 कक्षाओं को शामिल किया गया। इसमें 4714 बच्चों को इस सर्वे में शामिल किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें