विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरगढ़: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत

By Pradeep BhardwajEdited By: Shraddha Pandey
Published: Fri, 27 Nov 2026 09:14 AM (IST)

बहादुरगढ़ की कुबेर कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन मनीषा (30) की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हर्ष फायरिंग के बाद घटना की जांच करती पुलिस टीम। जागरण

हर्ष फायरिंग के बाद घटना की जांच करती पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. शादी में हर्ष फायरिंग से दूल्हे की बहन की मौत।

  2. घुड़चढ़ी रस्म के दौरान मनीषा के सिर में लगी गोली।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी पर होगी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। शहर की कुबेर कालोनी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत हो गई। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान चली गोली 30 वर्षीय मनीषा के सिर में जा लगी।

गंभीर हालत में परिजन उसे बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शादी समारोह में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

क्या था पूरा मामला?

मृतका मनीषा की शादी रेवाड़ी में हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि कुबेर कॉलोनी निवासी अमनदीप की शादी में वीरवार शाम घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान दूल्हे के एक दोस्त ने हर्ष फायरिंग कर दी।

गोली मनीषा के सिर में जा लगी। गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी प्रदीप नैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

शादी समारोह में हुई इस घटना ने एक बार फिर हर्ष फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा घाट और 1 लाख श्रद्धालु... बहादुरगढ़ में छठ महापर्व की धूम; खरना से लेकर अर्घ्य तक का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़: 700 साल पुराना कुलासी गांव; जहां की वीर परंपरा, खेलों में जलवा और 'आमो वाला तालाब' आज भी हैं बेहद खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।