Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अंबाला से चंडीगढ़ के बीच चलेगी नई रेलगाड़ी? अनिल विज बोले- चेक कराई जाएगी फिजिबिलिटी

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 08:24 PM (IST)

    हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के लिए नई यात्री रेलगाड़ी चलाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था जिसके जवाब में फिजिबिलिटी चेक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस रेलगाड़ी से यात्रियों को सुविधा होगी और सड़क पर ट्रैफिक भी कम होगा।

    Hero Image
    अंबाला-चंडीगढ़ के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी जांच के आदेश दिए गए हैं।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच एक नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के लिए व्यवहार्यता जांच (फिजिबिलिटी चेक) कराई जाएगी।

    विज ने बताया कि गत माह उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच एक पैसेंजर रेलगाड़ी चलाने का आग्रह किया था।

    इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए सूचित किया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए अंबाला छावनी-चंडीगढ़ मार्ग पर नई यात्री गाड़ी के संचालन हेतु ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

    जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। विज ने कहा कि अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्ग, विद्यार्थी, व्यापारी एवं श्रमिक आना-जाना करते हैं। वर्तमान में बस सेवाओं और निजी वाहनों पर निर्भरता अधिक है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नई रेलगाड़ी के शुरू होने से न केवल यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। अंबाला छावनी एक बड़ा सैन्य एवं औद्योगिक केंद्र है, जबकि चंडीगढ़ प्रदेश व क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी है।

    दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करते हैं। ऐसे में सीधी रेलगाड़ी सुविधा से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और आम लोगों का जीवन और सहज होगा।