Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Voters List 2024: हरियाणा में एक साल में बढ़े पौने दो लाख मतदाता, इस जिले में सबसे अधिक तो यहां हैं सबसे कम वोटर्स

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 19 Feb 2024 02:52 PM (IST)

    हरियाणा में एक साल के अंदर करीब पौने दो लाख नये मतदाताओं का नाम रजिस्टर्ड (Haryana Voters List 2024) हुआ है। प्रदेश के सभी 22 जिलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को एक जनवरी 2024 तक अपडेट किया गया है। बता दें पिछले साल राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी। इस बार 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता बढ़े हैं।

    Hero Image
    Voters List 2024: हरियाणा में एक साल में बढ़े पौने दो लाख मतदाता। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, अंबाला। हरियाणा में एक साल के भीतर करीब पौने दो लाख नये मतदाता (Two lakh voters increased in Haryana) बढ़े हैं। प्रदेश के सभी 22 जिलों में कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या को इस वर्ष एक जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया है। इसके आधार पर हरियाणा में अब कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता हैं। इस कुल संख्या में सभी 90 विधानसभा हलकों के ट्रांसजेंडर (किन्नर), दिव्यांग, ओवरसीज (एनआरआइ) और सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ा

    पिछले साल प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी। इस तरह एक वर्ष में 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता बढ़े हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है, जहां वर्तमान में 25,5,345 मतदाता हैं। गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा हलके में 4,63,549 मतदाता हैं।

    मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। गत वर्ष जनवरी 2023 में गुरुग्राम जिले के चारों विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 13,5,282 थी, जो अब बढ़कर 13,90,147 हो गई है। एक वर्ष में गुरुग्राम जिले में मतदाताओं की संख्या 84,865 बढ़ गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार के अनुसार गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद दूसरा बड़ा संसदीय क्षेत्र है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में BPL कार्ड वालों के लिए आई बुरी खबर, इस माह सरकार करने वाली है ये काम; अब राशन मिलना होगा मुश्किल

    फरीदाबाद जिले में मतदाताओं की संख्या 25 हजार 628 बढ़ी

    जहां 23 लाख 60 हजार 983 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में फरीदाबाद जिले के 6 विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 16 लाख 53 हजार 198 थी, जो अब बढ़कर 16 लाख 78 हजार 826 हो गई है। गत एक वर्ष में फरीदाबाद जिले में मतदाताओं की संख्या 25 हजार 628 बढ़ गई है।

    फरीदाबाद के बाद तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र करनाल है, जहां 20 लाख 78 हजार 7 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में करनाल जिले के पांच विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 11 लाख 69 हजार 213 थी जो अब बढ़कर 11 लाख 85 हजार 797 हो गई। एक साल में यहां 16 हजार 584 मतदाता बढ़े हैं।

    रोहतक में 4228 मतदाता हुए कम

    अंबाला जिले में मतदाताओं की संख्या 9 लाख 466 से घटकर 8 लाख 69 हजार 779 रह गई। एक साल में यहां 30 हजार 687 मतदाता घटे हैं। रोहतक जिले में मतदाताओं की संख्या 4228 जबकि झज्जर जिले में 2455 घटी है।

    कैथल जिले में मतदाताओं की संख्या 3560 जबकि कुरुक्षेत्र जिले में 1700 घटी है। सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा में 17 लाख 47 हजार 463 है। 1.55 लाख मतदाताओं के साथ नारनौल विधानसभा सबसे छोटी विधानसभा है।

    यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्रियों और आंदोलनकारियों की बैठक के बाद किसानों ने कहा हमारी मांगें..., इस दिन करेंगे दिल्ली कूच