Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम की बेसहारा पशुओं के सींग पर रेडियम टेप लगाने की योजना धरी रह गई

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:00 AM (IST)

    शहर की मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं से हादसे होने का खतरा बना रहता है।

    Hero Image
    निगम की बेसहारा पशुओं के सींग पर रेडियम टेप लगाने की योजना धरी रह गई

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: शहर की मुख्य सड़कों पर बेसहारा पशुओं से हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसलिए नगर निगम ने हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बेसहारा पशुओं के सींगों पर रेडियम टेप लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन तीन महीने गुजर जाने के बाद भी योजना परवान नहीं चढ़ी है। मालूम हो कि शहर में बेसहारा पशु कॉलोनी और सड़कों पर घूमते हैं। ऐसे में बेसहारा पशुओं से मुख्य सड़कों पर रात के अंधेरे में हादसों का खतरा भी बना रहता है। रात में बेसहारा पशु वाहन चालकों को टक्कर मार देते हैं। वहीं नगर निगम सदन की बैठक में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का मुद्दा भी उठा था। इस पर निगम ने लोगों की समस्या के समाधान के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेज देते हैं, जबकि शहर की गोशाला में पशुओं को रखने की जगह नहीं हैं। यहां पर पहले से मानक से ज्यादा पशु पहुंच चुके हैं। इस वजह से गोशाला संचालक पशुओं को लेने से मना कर देते हैं। इसलिए निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम बंद है। वहीं निगम ने तीन महीने पहले बेसहारा पशुओं के सींग पर रेडियम टेप लगाने की योजना तैयार की। इसमें निगम बेसहारा पशुओं के सींग पर रेडियम लगाने से रात में चमकते नजर आएंगे। इससे लोगों के साथ होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा। इस संबंध में आयुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि बेसहारा पशुओं के सींग पर रेडियम लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी तक योजना पर काम शुरू नहीं हो सका है। पशुओं को पकड़ने के लिए निकाला टेंडर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला है। वहीं टेंडर अलॉट होने के बाद कंपनी के कर्मी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू करेगा। हाल ही में नगर निगम ने करीब 220 बेसहारा पशुओं को पकड़ा था। इसके बाद कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद पशुओं को पकड़ने का काम बंद है। इसलिए नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला। नगर निगम 20 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू होगी। इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल ने बताया कि नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर निकाल दिया है।