घग्घर टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में तीन मिनट में दौड़े 10 वाहन
घग्घर टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। टोल पर फास्टैग लेन में वाहन नॉन स्टॉप दौड़ रहे हैं। मंगलवार को कैश और फास्टैग लेने में वाहनों की गति का परीक्षण किया। उसमें फास्टैग लेन में तीन मिनट में 10 वाहन दौड़ते नजर आए जबकि कैश लेन में आठ मिनट में 10 वाहन गुजरे।
कपिल कुमार, अंबाला शहर : घग्घर टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। टोल पर फास्टैग लेन में वाहन नॉन स्टॉप दौड़ रहे हैं। मंगलवार को कैश और फास्टैग लेने में वाहनों की गति का परीक्षण किया। उसमें फास्टैग लेन में तीन मिनट में 10 वाहन दौड़ते नजर आए, जबकि कैश लेन में आठ मिनट में 10 वाहन गुजरे। ऐसे में दोनों की तुलना की जाए, तो फॉस्टैग लेन में पांच मिनट पहले ही वाहन गुजर गए। वहीं शत-प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग लगाने पर वाहनों की गति ओर बढ़ जाएगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण के अंबाला डिवीजन में तीन टोल पर फास्टैग लेन बनाई है। इसमें जनसुई और शंभू टोल प्लाजा पर वाहनों के लिए फास्टैग लेन बनी है। वहीं देवी नगर टोल (शंभू टोल प्लाजा) पर वाहनों के आने-जाने के लिए 13 फास्टैग लेन बनी है, लेकिन अभी वाहनों चालकों को राहत देने के लिए सात फास्टैग लेन और छह कैश लेन बनाई है, ताकि वाहन चालकों को दिक्कत न हो। मंगलवार को फास्टैग और कैश लेन में वाहनों की गति का परिक्षण किया। इसमें फास्टैग लेन में 10 वाहनों के गुजरने में तीन मिनट का ही समय लगा, जबकि कैश लेन में 10 वाहन गुजरने में आठ मिनट का समय लगा। इस लेन में पैसे देने की वजह से वाहनों को निकलने में देरी हो गई, जबकि फॉस्टैग लेन में सेंसर ने टैंग को स्कैन करते ही लेन को खोल दिया। कंपनी के मैनेजर वरुण शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले 35 फीसद वाहनों पर फास्टैग लगा दिए है, जबकि शेष वाहनों के लिए कार्य प्रगति पर है।
दो दिन बाद जुर्माना भी वसूला जाएगा
कंपनी के मैनेजर वरुण शर्मा ने बताया कि एनएचएआइ ने बगैर फास्टैग वाहनों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। अभी वाहनों चालकों को राहत देने के लिए जुर्माना वसूला नहीं गया है। अभी ब्लैक लिस्ट वाहन आते हैं, तो जुर्माना वसूला जा रहा है, लेकिन दो दिन में बगैर फास्टैग वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए वाहन चालक से आने-जाने की राशि का दो गुना पैसे लिया जाएगा।
इस तरह परीक्षण किया
घग्घर टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में पहला वाहन दोपहर 1.49 बजे से गुजरा। इसके बाद 10 वाहनों की गिनती की गई। जबकि अंतिम वाहन 1.52 बजे निकला। ऐसे में 10 वाहनों को गुजरने में तीन मिनट लगे, जबकि कैश लेन में दोपहर 1.53 बजे पहला वाहन गुजरा। इसके बाद 10 वाहनों की गिनती की गई, और अंतिम वाहन दोपहर 2.1 मिनट पर निकला। ऐसे में कैश लेन में 10 वाहन गुजरने में पांच मिनट ज्यादा लगे।
गड़बड़ी करते पहुंच जाते 250 चालक
घग्घर टोल प्लाजा पर रोजाना करीब 250 वाहन पड़के जा रहे हैं, जो दूसरी गाड़ी का फॉस्टैग लगाकर पहुंच रहे हैं। लेकिन फॉस्टैग लेन सेंसर से वाहन का नंबर स्कीन पर आ जाता है। कंपनी के कर्मचारी रोजाना करीब 250 वाहनों को पकड़ रहे हैं। साथ ही इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट में डाला जाता है।
वाहनों को लेन में गुजारने के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई
घग्घर टोल पर वाहनों के आने-जाने की 13 लेन हैं। इसमें अमृतसर जाने वाली लेन में तीन फॉस्टैग लेन है। वहीं अंबाला में जाने वाली चार फास्टैग लेन है। ऐसे में वाहनों को लेन में भेजने के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा कर्मी लेन से काफी पीछे बैरियर लेकर खड़े रहते हैं। ऐसे में फास्टैग लेन में दूसरे वाहनों के आने पर सीधे बैरियर लगा देते हैं, ताकि वाहन दूसरी कैश लेन में पहुंच जाए।