विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्कूल नेशनल गेम्स: You Tube पर SJGI करेगा सभी खेलों की स्ट्रीमिंग, घर बैठे देख सकेंगे मुकाबले

Published: Wed, 17 Sep 2025 09:17 AM (IST)

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) आगामी स्कूल नेशनल गेम्स को लेकर हाईटेक हो गया है। एसजीएफआइ इन गेम्स का ...और पढ़ें

स्कूल नेशनल गेम्स: You Tube पर SJGI करेगा सभी खेलों की स्ट्रीमिंग (File Photo)
स्कूल नेशनल गेम्स: You Tube पर SJGI करेगा सभी खेलों की स्ट्रीमिंग (File Photo)

कुलदीप चहल, अंबाला।  (एसजीएफआइ) द्वारा छह अक्टूबर से स्कूल नेशनल गेम्स की तैयारी है और इस बार कुछ खास रहेगा। एसजीएफआइ ने तैयारी की है कि वह अपने यू-ट्यूब चैनल पर इन गेम्स का प्रसारण (स्ट्रीमिंग) करेगा।

इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिस भी राज्य के जिले में यह आयोजन होगा, उसको लेटर जारी किया गया है, जिसमें इस बारे में जानकारी दी है।

यही नहीं यदि कोई स्थानीय यूनिट अपने स्तर पर इन मैचों को लाइव स्ट्रीम करना चाहता है तो उसे एसजीएफआइ से पहले अनुमति लेनी होगी।

यानी खेलों को लेकर एसजीएफआइ हाईटेक हो गया है और मैचों को ऑनलाइन स्ट्रीम करने जा रहा है। 112 इवेंट किए जाएंगे आयोजित एसजीएफआइ द्वारा स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में किया जाता है।

हालांकि, अंडर 11 आयु वर्ग में सिर्फ स्केटिंग प्रतियोगिता ही आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य तीन आयु वर्गों में करीब 36 खेलों में कुल 112 इवेंट करवाए जाएंगे।

यह इवेंट अलग-अलग राज्यों के जिलों को अलॉट किए गए हैं। इन प्रतियोगिता की शुरुआत जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर से जहां लड़कों की अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

हरियाणा की बात करें तो तीन जिलों पानीपत, रोहतक और भिवानी में स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन होगा। एसजीएफआइ द्वारा जिन मेजबान जिलों को खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है, उनको लेटर जारी किए हैं।

इसके तहत बताया गया है कि उस जिले, जहां पर खेलों का आयोजन होना है, कौन आफिसियल हैं, कहां पर ठहराया जाएगा और खाने की व्यवस्था क्या रहेगी।

खिलाड़ियों को क्या दस्तावेज दिखाने हैं, यह सब खिलाड़ियों को अपने साथ लाना होगा। खिलाड़ियों को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खाना दिया जाएगा जो दिन में तीन बार होगा।

शाम के समय चाय आदि भी दी जाएगी। खिलाड़ियों को पांच साल पुराना जन्म प्रमाणपत्र देना होगा स्कूल नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कम से कम पांच साल पुराना जन्म प्रमाणपत्र देना होगा। यदि यह एक से चार साल पुराना है तो यह मान्य नहीं होगा।

यही नहीं खिलाड़ियों को आधार कार्ड व दसवीं की मार्कशीट भी लानी होगी ताकि जन्म तिथि को वेरिफाई किया जा सके।