पानीपत में संत निरंकारी समागम, फाजिल्का और फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन
पानीपत में संत निरंकारी सम्मेलन 16 नवंबर से शुरू होने वाला हे। पानीपत के समालखा में समागम का आयोजन होना है। ऐसे में लाखों अनुयायियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए फाजिल्का फिरोजपुर से दिल्ली के बीच तीन स्पेशल ट्रेन चलेंगी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। दिल्ली के नजदीक बोधवाल माजरी में 16 से 18 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से काफी संख्या में भक्त आयेंगे। भक्तों को आवागमन के दौरान परेशानी न हो। इसके लिए उत्तर रेलवे द्वारा तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जोकि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से होकर निकलेंगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि फिरोजपुर से दिल्ली के बीच दो स्पेशल और फाजिल्का से दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
फाजिल्का-दिल्ली स्पेशल
ट्रेन नंबर 04670 का संचालन 15 नवंबर को सुबह 9.20 बजे फाजिल्का से होगा। शाम 5.45 बजे ट्रेन अंबाला छावनी और रात 10 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 23 नवंबर को ट्रेन नंबर 04671 दिल्ली से रात 11.30 बजे रवाना होकर तड़के 3.50 पर अंबाला छावनी और दोपहर 12 बजे फाजिल्का पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन लादुखा, जलालाबाद, गुरुहरसहाय, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, मुलांपुर, लुधियाना, अंबाला छावनी, करनाल, पानीपत, समालखा, बोधराज माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
फिरोजपुर-दिल्ली के लिए 2 ट्रेन
14 और 22 नवंबर को ट्रेन नंबर 02404 एवं 04674 फिरोजपुर से रात 11 बजे रवाना होकर तड़के 4.30 बजे अंबाला छावनी और सुबह 9.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 15 व 23 नवंबर को ट्रेन नंबर 02403 एवं 04673 दिल्ली से सुबह 10 बजे चलकर दोपहर 1.40 बजे अंबाला छावनी और रात 9.05 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन फरीदकोट, कोटकपुरा, गंगासागर जैतू, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, करनाल, पानीपत, समालखा और बोधवाल माजरी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
यहां है कार्यक्रम
समालखा-गन्नौर के बीच स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 16 से 20 नवंबर तक होगा। यह समागत इस पांच दिन का होगा। समागम स्थल पर जहां दिन रात तैयारियां चल रही हैं। वहीं, अभी से देश के कोने कोने से श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।