जींद से पंचकूला जा रही रोडवेज की बस खदान में गिरी, खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई जान; चारों ओर मच गई चीख-पुकार
अंबाला के ठोल गांव में हरियाणा रोडवेज की बस खदान में पलटने से लगभग 15 यात्री घायल हो गए। जींद से पंचकूला जा रही बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। इस्माइलाबाद के पास ठोल गांव में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जींद से पंचकूला जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित होकर एक खदान में जा पलटी। इस हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए।
रात 8:30 बजे हुए इस हादसे के बाद बस में बैठे करीब 30 यात्रियों में दहशत फैल गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने में मदद की।
घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों और अंबाला के जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया। बस में सवार बहुत से यात्री एक ही परिवार से भी थे। कई लोग गणेश उत्सव का जश्न मनाकर वापस लौट रहे थे।
घायल यात्रियों के नाम
जोगिंद्रो 60 साल बरवाला पंचकूला, ममता 35 बरवाला, हिमांशु 13 बरवाला, गुलजारो 50 लालडू पंजाब, नरेश 48 पंचकूला, मनोज खुराना, 44 कुरुक्षेत्र, शिवांश 10 कुरुक्षेत्र इत्यादि शामिल हैं।
बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घायलों को ज्यादा गहरी चोट नहीं आई।
- राजेश कुमार, इस्माइलाबाद थाना प्रभारी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।