अंबाला में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मजदूरी का काम कर घर चलाते थे गुरदीप सिंह
अंबाला के जड़ौत रोड पर एक सड़क दुर्घटना में गुरदीप सिंह नामक एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। वह अपने बेटे और पड़ोसी के साथ घर लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गुरदीप सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। जड़ौत रोड स्थित सूर्य कॉलोनी में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गुरदीप सिंह गांव काकड़ू का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने पुत्र हरेन्द्र सिंह और पड़ोसी विजय कुमार के साथ पैदल घर लौट रहे थे। पुलिस को दी शिकायत में हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ पैदल घर की ओर रहे थे, तभी पीछे से आती एक सफेद रंग की कार (नंबर HR-BQ 3472) ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इससे गुरदीप सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी।
हादसे के तुरंत बाद गाड़ी चालक ने कुछ देर रुकने के बाद वाहन वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से गुरदीप सिंह को हिलिंग टच अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बावजूद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरदीप सिंह के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं जोकि दोनों अविवाहित हैं। गुरदीप सिंह मजदूरी करता था जबकि उसका बेटा हरेंद्र इलेक्ट्रिशियन है। वारदात से पहले वह अपने पड़ोसी और पिता के साथ काम से वापस घर लौट रहे थे। बतौर हरेंद्र उसके पिता उनसे आगे चल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।