विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएमपीएसवाई के तहत पंजीकरण 26 से

By JagranEdited By:
Published: Fri, 24 Jan 2020 09:40 AM (IST)

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत हरियाणा सरकार के द्वारा बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में जिला के सभी सीएससी सेंटर व सरल केंद्र के ऑप्रेटरों को ट्रेनिग दी गई।

एमएमपीएसवाई के तहत पंजीकरण 26 से
एमएमपीएसवाई के तहत पंजीकरण 26 से

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नोडल अधिकारी एमएमपीएसवाई कम जिला खजाना अधिकारी अंबाला सुनीता गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत हरियाणा सरकार के द्वारा बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में जिला के सभी सीएससी सेंटर व सरल केंद्र के ऑप्रेटरों को ट्रेनिग दी गई। इस दौरान स्टेट हैड आशीष शर्मा व डीएम रोहित जैन उपस्थित रहे। सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतू सभी लाभार्थियों का पंजीकरण का शुभारंभ सीएससी सेंटर व सरल केंद्रों के द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत राशि 6 हजार वार्षिक का भुगतान एक परिवार के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा किया जाएगा, इस राशि से ही बीमा इत्यादि योजना के प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।