विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गई पुलिस, थाने में पीटकर किया लहूलुहान

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 03:52 PM (IST)

करीब साढ़े 9 बजे ओमप्रकाश घर में छड़ी लेकर घूम रहे थे। उनके घर के बाहर पहले दो बाइकों पर ...और पढ़ें

बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गई पुलिस, थाने में पीटकर किया लहूलुहान
बुजुर्ग को घर से घसीटकर ले गई पुलिस, थाने में पीटकर किया लहूलुहान

जेएनएन, अंबाला। छावनी के प्रभुप्रेम पुरम में पुलिस की गुंडागर्दी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फोन पर मिली शिकायत के बाद पहुंची पुलिस कालोनी निवासी बुजुर्ग ओमप्रकाश सैनी को घर से घसीटकर गेट तक ले गई। इसके बाद थाने लाकर पुलिस ने बुजुर्ग की जमकर धुनाई की। बुजुर्ग को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उनकी आंखों से लेकर पैरों तक पिटाई से चोट के निशान पड़ गए।

जानकारी के अनुसार रात को बुजुर्ग को अधमरी हालत में उनके परिजनों के हवाले किया गया। घर पहुंचने के बाद जब बुजुर्ग की हालत देखकर घरवाले भी हैरान थे। बुधवार सुबह बुजुर्ग को ग्रीन पार्क स्थित निजी अस्पताल में लाया गया जहां उनके हाथ पर टांके लगाकर इलाज शुरू हुआ। मामला जब पुलिस महानिदेशक केपी सिंह और राज्य मानवाधिकार आयोग के पास पहुंचा तो बुजुर्ग को घर से घसीटकर लाने वाले पीसीआर आठ इंचार्ज एएसआइ सुरेश और कांस्टेबल दिनेश को सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: शहीद जवान राममेहर को अंतिम विदाई, हुआ सैनिक सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार

दरअसल करीब साढ़े 9 बजे ओमप्रकाश सैनी अपने घर में गेट के पास छड़ी लेकर घूम रहे थे। उनके घर के बाहर पहले दो बाइकों पर युवक आए और गेट पर चढ़कर अंदर आने लगे लेकिन बुजुर्ग ने उनके हाथों पर डंडे मारे। इसी बीच उनका कुत्ता भी आ गया और युवकों को देख भौंकने लगा।

इस पर युवक फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद पुलिस पीसीआर आई और पुलिस घर के अंदर गई। लेकिन जब पुलिसव घर से बाहर निकलती है तो एक जवान बुजुर्ग व्यक्ति को फर्श पर नीचे घसीटते हुए बाहर लेकर आता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। इस दौरान जब उनके बेटे ने पुलिस को रोकना चाहा तो उन्हें भी धमकाया गया।

यह भी पढ़ें: सरकार वापस नहीं लेगी परिवहन नीति, फिर रोडेवज हड़ताल की आशंका

इसके बाद उनका बेटा अमितकरीब साढ़े बजे महेशनगर थाने में पहुंचा तो पुलिस ने उनसे लिखित में लिया कि वह अपने पिता को लेकर जा रहा है और इसके बाद बुजुर्ग को एक बजे घर लाया गया। अमित ने बताया कि जब उन्होंने पिता के बाथरूम में जाकर कपड़े निकाले तो उनके पूरे शरीर पर निशान थे और हाथ से खून निकल रहा था।

पड़ोसियों की शिकायत के बाद बुजुर्ग को लाया गया था थाने

महेशनगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि प्रभु प्रेम पुरम से फोन पर शिकायत मिली थी कि एक बुजुर्ग देर रात घरों के बाहर कपड़े निकालकर घूम रहा है। जब पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग अपने घर के अंदर था। पुलिस ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा तो वह गालीगलौज करने लगा। बाद में जब मुलाजिम ने उसका हाथ पकड़ा तो बुजुर्ग ने हाथ पर दांत मार दिए। बाद में बुजुर्ग को हाथ पकड़कर ले जाया गया तो वह खुद फर्श पर नीचे गिर गया। पुलिस कर्मचारी ने उसकी कोई पिटाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ बन चुके रेलवे कोच की विदेशी ने बदली तस्वीर, पेंटिंग देख ठहर गए लोग

बुजुर्ग को घसीटने वाले पुलिस मुलाजिम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। महेशनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक, अंबाला।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।