यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शहीद जवान राममेहर को अंतिम विदाई, हुआ सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों शहीद हुए सीआपीएफ जवान राममेहर को आज अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव खेड़ी मान सिंह में किया गया।

जेएनएन, करनाल। छत्तीसगढ़ में शहीद हुए करनाल के वीर सपूत राममेहर का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लाेगों ने उनको अश्रुपूरित आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खेड़ी मान सिंह में किया गया। अंतिम संस्कार के समय गई राज्य के मंत्री कर्णदेव कांबोज सहित कई राजनेता, सीअारपीएफ के अधिकारी और जिले के आला अधिकार मौजूद थे।
सीआरपीएफ के जवान राम मेहर तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ मेंं नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खेड़ी मान सिंह में बुधवार सुबह लाया गया। इसके बाद उनको श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनका पार्थिव शरीर देखकर परिवार के लोगों का रो-राेकर बुरा हाल था।

शहीद राममेहर को श्रद्धांजलि देते पुलिस के जवान।
बुधवार को सुबह उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। लोग शरीद राममेहर अमर रहे के नारे लगा रहे थे। उनकी चिता को 14 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी तो माैजूद लोगों की आंखे भर आईं। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को शस्त्र झुकाकर और हवा में गाेलियां दाग कर श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार के समय सीआरपीएफ के डीआइजी भानू प्रताप सिंह, राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, हैफेड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व मंत्री भीम सिंह मेहता,डीसी मंदीप सिंह बराड़ व एसपी जेएस रंधावा के सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

शहीद राममेहर को अंतिम विदाई देते लोग।