विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर अंबाला में टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

Published: Mon, 20 Oct 2025 09:46 PM (IST)

हरियाणा के अंबाला में दिवाली की शाम टायर और रीसाइक्लिंग सामग्री के एक गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ...और पढ़ें

दीपावली पर अंबाला में टायर गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो एएनआई

दीपावली पर अंबाला में टायर गोदाम में लगी भीषण आग। फोटो एएनआई

HighLights

  1. अंबाला में दिवाली पर गोदाम में आग

  2. टायर और रीसाइक्लिंग सामग्री में लगी आग

  3. अग्निशमन विभाग का आग बुझाने का कार्य जारी

एएनआई, अंबाला। दीवाली पर हरियाणा के अंबाला में भीषण आग लग गई। सोमवार शाम टायर और रीसाइक्लिंग सामग्री के एक गोदाम में आग लगी है। गनीमत है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन कार्य जारी है।

अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी बच्चन सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई है। हमने दो दमकल गाड़ियां और पानी का टैंकर यहां भेजा है।

अग्निशमन कार्य जारी है। आग भीषण होने के कारण हमने एक और दमकल गाड़ी बुलाई है। आग बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।