मनोनीत पार्षद पूजा चौधरी के साथ जजपा की नगर निगम सदन में एंट्री
लंबे समय और विभिन्न बाधाओं के बीच आखिरकार पूजा चौधरी ने नगर निगम में बतौर मनोनीत पार्षद शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण करते ही पूजा चौधरी के साथ जननायक जनता पार्टी की भी सदन में एंट्री हो गई। पूजा चौधरी से पहले 22 पार्षद नगर निगम सदन में थे लेकिन इनमें एक भी जजपा का नहीं था।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : लंबे समय और विभिन्न बाधाओं के बीच आखिरकार पूजा चौधरी ने नगर निगम में बतौर मनोनीत पार्षद शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण करते ही पूजा चौधरी के साथ जननायक जनता पार्टी की भी सदन में एंट्री हो गई। पूजा चौधरी से पहले 22 पार्षद नगर निगम सदन में थे, लेकिन इनमें एक भी जजपा का नहीं था। शपथ ग्रहण समारोह में पूजा चौधरी के अलावा उनके पति विवेक चौधरी, जजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत सोंडा, जिलाध्यक्ष दलबीर पुनिया, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरकेश सुल्लर भी शामिल हुए। पूजा के साथ चार अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। पूजा चौधरी ने 11 बजकर 10 मिनट पर अंग्रेजी में शपथ ली। पूजा चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में इस अहम जिम्मेदारी के लिए दुष्यंत चौटाला और जजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया।
-----------
अब सदन की ऐसी रहेगी तस्वीर
अब तीन मनोनीत पार्षदों के साथ भाजपा के कुल 10, हरियाणा जनचेतना पार्टी आठ, कांग्रेस, एचडीएफ के दो-दो व जजपा के एक पार्षद सदन में हो गए हैं। बता दें कि 30 दिसंबर 2020 को निगम का चुनाव का परिणाम घोषित हुआ था और इसके बाद 14 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में कुल 20 पार्षदों ने मेयर के साथ शपथ ली थी। इससे पहले जो चुनाव हुए थे उनमें चुनाव लड़ने के लिए जजपा के खाते में कुल चार सीटें आई थीं। इनमें वार्ड नंबर 19 से प्रीति सूद को जजपा की टिकट दी गई थी, लेकिन प्रीति ने इससे इंकार कर दिया था क्योंकि प्रीति भाजपा से ही थी। बाद में यह सीट भाजपा के खाते में ही चली गई थी और प्रीति भाजपा की टिकट पर विजयी रही थी जबकि वार्ड नंबर 14 से जजपा की ममता व 18 से जजपा के सुखप्रीत शाना व वार्ड नंबर 18 से जजपा ने चुनाव लड़ा था लेकिन कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं करवा सका।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।