Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरनी की जमीन को खेत में जोत कर लगाई धान, उखाड़ने से बढ़ा तनाव

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jul 2018 07:20 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, अंबाला : नगर निगम सदर जोन के चंदपुरा में मुनरहेड़ी के किसानों ने फिरन

    फिरनी की जमीन को खेत में जोत कर लगाई धान, उखाड़ने से बढ़ा तनाव

    जागरण संवाददाता, अंबाला : नगर निगम सदर जोन के चंदपुरा में मुनरहेड़ी के किसानों ने फिरनी की जमीन को अपने खेतों में जोत कर धान लगा दी गई। महिलाओं ने पहले दिन तो धान को उखाड़ दिया और मामले की शिकायत नगर निगम के साथ-साथ पुलिस को दी गई। नगर निगम ने जब कोई सुध नहीं ली तो मुनहरेड़ी के किसानों ने उस पर बृहस्पतिवार सुबह दोबारा फिर से धान लगा दी और मौके पर डटे रहे। इसीलिए दोनों पक्षों में झगड़े की स्थिति एक बार फिर से पैदा हो गई और निगम प्रशासन खामोश बैठा है। चंदपुरा निवासी पालो देवी, कर्मों देवी, झानो देवी, शीला, तेजो, अजमेर और मामो समेत अन्य ने बताया कि फिरनी की जमीन पर कब्जे को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को 26 फरवरी 2018 को शिकायत दी थी। मंत्री ने शिकायत के आधार पर निगम अधिकारियों को पैमाइश करने के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों के आधार पर 12 मार्च 2018 को नगर निगम के एक्सईएन ने तहसीलदार छावनी को फिरनी की पैमाइश के लिए पत्र लिखा था। एक्सइएन का पत्र मिलते ही राजस्व विभाग अगले ही दिन यानि 13 मार्च को चंदपुरा में प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंच गया। राजस्व विभाग को पैमाइश के दौरान मौके पर निर्मल ¨सह की फसल जमीन पर लगी मिली। इसके अलावा अन्य लोग भी इस जमीन पर खेती करते हुए मिली हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फिरनी की जमीन पर कब्जा मिला है। इसीलिए इस जमीन से कब्जा हटाने की मांग चंदपुरा के लोग कर रहे हैं और फिरनी की जमीन में लगी हुई धान को उखाड़ दिया गया। उधर, मुनरेहड़ी के लोगों ने कहा कि उनका कोर्ट में केस चल रहा है। इसीलिए लोग उनकी फसल उखाड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम ने नहीं की कोई कार्रवाई

    चंदपुरा के लोगों ने पैमाइश में फिरनी की जमीन पर कब्जा होने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नगर निगम को लिखित में 21 मई 2018 को शिकायत दी थी कि मुनरेहड़ी निवासी निर्मल ¨सह, दीपक, बलबीर ¨सह और बल¨जद्र ¨सह से जमीन से कब्जा हटवाया जाएं। जब फिरनी को खेतों में जोतने से मना करते हैं उक्त लोग मारपीट पर उतर आते हैं। इसके अलावा जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप यह भी है कि पैमाइश के दौरान जो निशानियां लगाई गई थी वो भी उखाड़ दी गई हैं। इसीलिए आने वाले समय में पूरे रास्ते पर ही कब्जा कर लिया जाएगा।

    कोट्स

    चंदपुरा की फिरनी पर कब्जे फिलहाल नई कोई शिकायत मेरे पास नहीं है और यदि कब्जा किया जा रहा है तो बि¨ल्डग इंस्पेक्टर को भेज कर मौका कराया जाएगा। हमने सिटी के कई गांवों से भी कब्जा हटाया है और चंदपुरा से हटवाने की कार्रवाई भी निगम प्रशसन सख्ती से करेगा।

    - गगनदीप ¨सह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम अंबाला।