हरियाणा: स्कूल स्टेट गेम्स का कैलेंडर जारी, अंबाला के हिस्से जिम्नास्टिक-तैराकी और बेसबॉल
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल स्टेट गेम्स का कैलेंडर जारी कर दिया गया है जो 8 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेंगी। अंबाला को जिम्नास्टिक तैराकी और बेसबाल की मेजबानी मिली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अंडर 14 17 और 19 आयु वर्ग के लिए तीस खेलों में स्कूल स्टेट गेम्स आयोजित करने का लेटर जारी किया है। जिला स्तरीय स्कूल गेम्स 25 अगस्त से शुरू होंगे।

जागरण संवाददाता, अंबाला। शिक्षा विभाग द्वारा करवाई जाने वाली स्कूल स्टेट गेम्स का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। यह प्रतियोगिताएं आठ सितंबर से शुरू होनी हैं, जो दस अक्टूबर तक जारी रहेंगी।
इसके बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन की तैयारी है। इसमें नजरें रहेंगी कि प्रदेश में किस जिले को कौन से खेल की मेजबानी मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा लेटर जारी किया गया है, जिसके तहत अंडर 14, 17 और 19 में स्कूल स्टेट गेम्स होंगी, जबकि तीस खेलों में यह प्रतियोगिताएं होंगी।
दूसरी ओर जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन भी 25 अगस्त से शुरू किया जाना है। जिला स्तरीय गेम्स के बाद स्कूल स्टेट गेम्स की तैयारियां होंगी।
इन खेलों में होगी स्टेट गेम्स
स्कूल स्टेट गेम्स के लिए तीस खेलों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिताएं अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में की जाएंगी। इसके तहत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी , जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाल, चेस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, साफ्टबाल और योगासन शामिल है।
अंबाला को तीन खेलों की मेजबानी
अमरेंद्र सिंह जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) अमरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल स्टेट गेम्स का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत अंबाला को जिम्नास्टिक, तैराकी और बेसबाल की मेजबानी मिली है। अक्टूबर में यह गेम्स होंगी।
जारी स्टेट कैलेंडर के अनुसार बीस जिलों को स्कूल स्टेट गेम्स की जिम्मेदारी दी गई है।
- 8 से 10 सितंबर तक पानीपत में फुटबाल, कबड्डी, रेसलिंग की स्पर्धाएं होंगी।
- 8 सितंबर से 10 सितंबर तक फरीदाबाद में तीरंदाजी, एथलेटिक्स (गर्ल्स) फेंसिंग, बैडमिंटनन (लड़के) की प्रतियोगिताएं होंगी।
- 8 सितंबर से 10 सितंबर तक चरखीदादरी में बॉक्सिंग (अंडर 17 व 19 गर्ल्स) व शतरंज के मुकाबले होंगे।
- 8 सितंबर से 10 सितंबर तक फतेहाबाद टेबल टेनिस, हॉकी (गर्ल्स) औैर ताइक्वांडो (लड़के) के मुकाबले होंगे। l 12 से 14 सितंबर तक जींद में हैंडबाल (गर्ल्स) खो-खो के मुकाबले होंगे।
- 12 सितंबर से 14 सितंबर तक यमुनानगर में वेटलिफ्टिंग (अंडर 17 व 19 गर्ल्स) व लान टेनिस (लड़के)।
- 12 से 14 सितंबर तक पंचकूला में क्रिकेट (अंडर-19 गर्ल्स) , बेसबाल (अंडर-14 गर्ल्स) व 16 से 18 सितंबर तक रेवाड़ी में फेंसिंग (अंडर 17 लड़के व लड़कियां), योगासन।
- 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में फुटबाल (गर्ल्स) वालीबाल (गर्ल्स), जूडो (अंडर 14 व 17)
- 16 सितंबर से 18 सितंबर तक सोनीपत में रेसलिंग (गर्ल्स), ताइक्वांडो (गर्ल्स) साफ्टबाल (लड़के), बाक्सिंग (लड़के)
- 24 सितंबर से 26 सितंबर तक एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 19 लड़के), बास्केटबाल (लड़के)।
- 24 सितंबर से 26 सितंबर तक गुरुग्राम में नेटबाल (लड़के)।
- 24 सितंबर से 26 सितंबर तक झज्जर में स्वीमिंग (लड़के), लान टेनिस (गर्ल्स)।
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक करनाल में हैंडबाल (लड़के), वालीबाल (लड़के) व साइक्लिंग।
- 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक रोहतक में हॉकी (लड़के), स्केटिंग, बेसबाल और 03 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक सिरसा में नेटबाल (गर्ल्स) , शूटिंग, साफ्टबाल (गर्ल्स)।
- 03 से 05 अक्टूबर तक कैथल में कराटे, जूडो (अंडर 19), क्रिकेट (अंडर 17) और 08 से 10 अक्टूबर तक मेवात में वेटलिफ्टिंग (अंडर 19 व 19 लड़के)।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।