Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ambala News: 'जो गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में खोले जाएं पेइंग गेस्ट', हरियाणा गृहमंत्री विज ने की गौसेवा करने की अपील

    By Deepa BehalEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 05:43 PM (IST)

    अंबाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति के हवन कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने के लिए पीजी (पेईंग गेस्ट) खोली जानी चाहिए। हमें पुरानी परंपरा की ओर लौटना होगा। हवन के बाद गृहमंत्री ने गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

    Hero Image
    हवन करते हुए हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर कहा कि शहरीकरण के कारण जो लोग घरों में गाय नहीं पाल सकते उनके लिए गांव में गाय पालने के लिए पेइंग गेस्ट (पीजी) खोली जानी चाहिए। लोगों को गाय रखनी चाहिए और सामाजिक एवं अन्य संस्थाओं को इसके लिए व्यवस्था भी करनी चाहिए क्योंकि आज पुरानी परंपरा पर लोगों का लौटना जरूरी है। विज ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला में गौशाला समिति की ओर से आयोजित हवन में भाग लिया और गायों को चारा खिलाकर गौसेवा भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाय की जगह कुत्ते और फूल की जगह कैक्ट्स लगा रहे लोग: विज

    विज ने कहा कि जमाने ने तेजी से तरक्की की है, पहले लोग गौसेवा के लिए गाय पालते थे लेकिन, आज कुत्ते पाल रहे हैं। इसी प्रकार पहले घर में फूल उगाते थे, अब कैक्ट्स लगा रहे हैं। इसका जमाने के व्यवहार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति और समाज का हिस्सा है। जो जन्म देती है, उसको माता कहते है और जो पालन करती है उसको भी माता कहा जाता है। गाय भी मनुष्य का पालन करती है और इसका दूध, गोबर सभी मनुष्य के काम आता है।

    ये भी पढ़ें: Haryana Politics: सिरसा के गोकुल सेतिया ने बंबीहा गैंग से बताया खतरा, गोपाल कांडा के सामने लड़ चुके हैं चुनाव

    इसके साथ ही गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि गौशाला बनाने को लेकर सरकार भी विचार कर रही है। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश है जिसने गौ तस्करी पर सख्त कानून बनाते हुए कार्रवाई की है। नियमों को कड़ा करने के साथ-साथ अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

    ये भी पढ़ें: Panipat News: गुरुद्वारों की यात्रा के लिए जाना चाहते हैं पाकिस्तान, 20 दिसंबर तक सबसे मांगे गए आवेदन

    comedy show banner
    comedy show banner