Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Flood: 'खाली बल्ला ही चलाएंगे दीपेंद्र हुड्डा...', बाढ़ को लेकर राजनीति करने पर अनिल विज की दो टूक

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:41 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बाढ़ क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अनिल विज ने कहा कि वे खाली बल्ला चला रहे हैं। हरियाणा के मंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों को वेतन दान करने की विज ने सराहना की। केजरीवाल के टैरिफ वाले बयान पर विज ने कहा कि हमें उनकी सलाह की जरूरत नहीं है। एशिया कप हॉकी में भारत की जीत पर विज ने खुशी जताई और इसे ऐतिहासिक बताया।

    Hero Image
    बाढ़ को लेकर राजनीति करने पर अनिल विज की दो टूक।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गया पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिपेंद्र हुड्‌डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।

    केजरीवाल की सलाह की हमें जरूरत नहीं- अनिल विज

    केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दिखाएं पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट से विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है।

    'हॉकी में काफी लंबे समय बाद भारत ने लहराया परचम'

    एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश खुशी मना रहा है, जिसपर मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है।

    पहले हमारी हॉकी अच्छी थी, आजादी से पहले हमारी हॉकी बढ़िया थी, हॉकी को लेकर जोश व उमंग था, अब हॉकी में एशिया कप में जीत से खुशी है।