बीजेपी छोड़ने की अटकलों पर चौधरी बीरेंद्र पर बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, 'हाईकमान सोचेगा भरोसा करें या नहीं'
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी नेतृत्व तय करेगा कि उनपर दोबारा भरोसा किया जाए या नहीं। हालांकि कांग्रेस पार्टी चौधरी बीरेंद्र सिंह का पूरा सम्मान करती है। अगर वह वाकई आना चाहते है तो संपर्क कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, अम्बाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चौधरी बीरेंद्र का पूरा सम्मान करती है, लेकिन बीजेपी में इतनी बड़ा पद होने के बाद भी अगर वह पार्टी छोड़ते हैं तो बड़ी बात होगी।
उन्होंने कहा कि अब चौधरी बीरेंद्र सिंह को दोबारा कांग्रेस याद आ रही है। यह कांग्रेस नेतृत्व को सोचना है उनपर भरोसा किया जाए या नहीं किया जाए। अगर वह वाकई कांग्रेस में आना चाहते हैं, तो वह संपर्क कर सकते हैं।
क्या था चौधरी बीरेंद्र का बयान?
इससे पहले बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जींद में मेरी 'आवाज सुनो' रैली की थी। इस दौरान मंच से उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा-जजपा के समझौते से अगर सरकार चलेगी तो मैं पार्टी में नहीं रहना चाहता। भाजपा को गलतफहमी हैं कि जजपा उनको वोट दिला देगी। जजपा को खुद ही वोट नहीं मिलने, वह भाजपा को क्या वोट दिलाएगी।
यह भी पढ़ें: 'मेरी आवाज सुनो रैली': पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले- भाजपा-जजपा समझौता चला तो मैं BJP में नहीं रहुंगा
जजपा पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
इस दौरान चौधरी बीरेंद्र ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जजपा ने भ्रष्टाचार को फैलाया हुआ है। अगर किसी टेंडर में सीधे चला जाता है तो उससे आठ प्रतिशत कमीशन लिया जाता है, अगर किसी के माध्यम से जाता है तो उससे दस प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।