अंबाला में सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन शुरू, फोन कर दर्ज कर सकते हैं शिकायत
नारायणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम ने हेल्पलाइन शुरू की है। अब लोग फोन करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों पर स्वच्छ भारत मिशन का थीम म्यूजिक बजाना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि लोगों को कचरा वाहन के आने की सूचना मिल सके। शहरवासी अब सीधे संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं।

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ (अंबाला)। नगरपालिका नारायणगढ़ क्षेत्र के लोगों को सफाई एवं स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का समाधान अब केवल एक काल पर मिल सकेगा। यह सुविधा एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती के दिशा-निर्देशानुसार शुरू की गई है।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए जाएं। शहरवासियों ने यह भी शिकायत की कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के वाहन पर स्वच्छ भारत मिशन का थीम म्यूजिक नहीं बजता जिसके कारण गली-मुहल्लों के अंदर रहने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि वाहन उनके घर तक पहुंचा है या नहीं।
इस पर एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह वाहन पर थीम म्यूजिक अनिवार्य रूप से बजना चाहिए इससे लोगों को वाहन के आने की सूचना मिलेगी और साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरुकता भी फैलेगी।
नगरपालिका सचिव मोहित कुमार ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के लिए अब संबंधित कर्मचारियों से सीधे संपर्क किया जा सकता है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह में कोई दिक्कत आती है तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
इन में संजीव 8708223651, दक्ष 9996679167, सफाई संबंधित समस्या के निवारण हेतु - रवि 8053280131, हरदेव सिंह 9416103883, 7082826483 तथा सागर 9518077272, स्ट्रीट लाइट से सबंधित समस्या के निवारण हेतु- टोनी 9729940473, नगरपालिका से संबंधित किसी अन्य समस्या के निवारण के लिए सुरेंद्र कुमार क्लर्क 9306033787 तथा प्रिंस क्लर्क 9138239355 शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।