विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बहुत दुखदाई', ओपी चौटाला के निधन पर छलका अनिल विज का दर्द; कहा- राजनीति में रही बड़ी भूमिका

Published: Fri, 20 Dec 2024 02:01 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई बार प्रदेश के ...और पढ़ें

ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर अनिल विज ने दुख जताया है।
ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर अनिल विज ने दुख जताया है।

HighLights

  1. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन
  2. ओपी चौटाला के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर
  3. ओपी चौटाला के निधन पर अनिल विज ने जताया दुख

जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (OM Prakash Chautala) के निधन को दुखदाई खबर बताया और कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Death) बहुत अच्छे प्रशासक थे और वह कई बार मुख्यमंत्री भी रहे।

राजनीति में रही अच्छी भूमिका: विज

अनिल विज ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Died) की स्मरण शक्ति बहुत अच्छी थी। चौटाला जी जिससे एक बार मिल लेते थे, उसको दोबारा नाम लेकर बुलाया करते थे। उन्होंने कहा कि चौटाला जी की राजनीति में बहुत अच्छी भूमिका रही है।

सीएम सैनी और भूपेंद्र हु्ड्डा ने भी जताया दुख

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away ) के निधन पर दुख जताया है। नायब सैनी ने उनके निधन के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

यह भी पढ़ें- OP Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, 5 बार रहे प्रदेश के सीएम

मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala Death Reason

) के निधन पर भावुक नजर आए। हुड्डा ने कहा कि औपी चौटाला उनके बड़े भाई के समान थे और उनके साथ अच्छा संबंध था।

कांग्रेस में चुनाव हारने की हताशा है: विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हारने की हताशा है। आज तक पूरे संसद के जीवन में इस प्रकार का काम नहीं हुआ होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी तो सांसदों को मारा है अगर इनके साथियों ने इसे नहीं रोका तो ये कल को दीवार में भी टक्करें मार सकते हैं।

संसद की मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत

वहीं, उन्होंने कांग्रेस द्वारा शिकायत दिए जाने पर भी कहा कि काउंटर बलास्ट करने के लिए ये झूठा मामला दर्ज कराया गया है। इसी प्रकार, उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि संसद की मर्यादा को बनाए रखें और संसद की मर्यादा को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए इनको सारे देश से माफी भी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 'मेरे बड़े भाई थे', ओपी चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हुए भावुक; बोले- बस यादें रह गईं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।