Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी , चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में फ्लेक्सी फेयर घटा

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2016 09:23 PM (IST)

    रेलवे द्वारा वीआइपी ट्रेनों के फ्लेक्सी किराये बढ़ाने के फैसले को वापस ले लेने से अंबाला और चंडीगढ़ के यात्रियों को फायदा हुआ है। इससे चंडीगढ़ -नई दिल ...और पढ़ें

    Hero Image

    जेएनएन, अंबाला। रेलवे ने वीआइपी ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया बढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया है। सितंबर 2016 में लिए गए इस फैसले का असर अंबाला से होकर गुजरने वाली कई वीआइपी ट्रेनों पर भी पड़ा था। इस कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का किराया करीब 815 रुपये हो गया था, लेकिन अब किराया फिर से 605 रुपये ही लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे की ओर से फ्लेक्सी फेयर केवल राजधानी, दुरंतो और शताब्दी गाडिय़ों में बढ़ाया गया था। यह किराया 9 सितंबर से सभी वीआइपी ट्रेनों में लागू कर दिया गया था। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कुल 12 हजार ट्रेनों में से यह किराया मात्र 142 ट्रेनों में ही लागू हुआ था। इसका असर 1.5 लाख मुसाफिरों पर पड़ा था।

    पढ़ें : बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा, गेस्ट हाउस में आपत्तिजनक हालत में मिले आठ जोड़े

    इस तरह बढ़ाया था किराया

    कहां से कहां तक बेस किराया कुल किराया फ्लेक्सी किराया नया किराया
    चंडीगढ़ नई दिल्ली 404- 605- 815- 605
    कालका नई दिल्ली 441- 640- 780- 640
    नई दिल्ली कालका 441- 640- 815- 640
    चंडीगढ़ नई दिल्ली 404- 645- 770- 645
    नई दिल्ली चंडीगढ़ 404- 645- 810- 645

    पढ़ें : फोन पर पत्नी को बोला हैप्पी बर्थ डे और फिर कर ली खुदकुशी