Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला में आवारा कुत्तों का आतंक, 8 साल के बच्चे को बुरी तरह नोचा; शरीर पर 40 घाव

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:36 PM (IST)

    अंबाला के साहा ब्लॉक के गांव टोबा में आठ साल के बच्चे पर दस कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चा आम तोड़ने गया था तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया।

    Hero Image
    अंबाला में आवारा कुत्तों ने 8 साल के बच्चे को नोचा। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, साहा (अंबाला)। हरियाणा के अंबाला के साहा ब्लाक के गांव टोबा में बीते रविवार को करीब आठ साल के बच्चे को दस कुत्तों ने नोच डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में लाया गया, जहां से उसे रविवार को ही पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुत्तों के हमले से बच्चे को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया गया। उसके शरीर पर करीब चालीस घाव आए हैं, जबकि सिर का ऊपरी हिस्सा भी नोच दिया गया। जानकारी के अनुसार यह परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब छह साल पहले गांव टोबा में आकर रहने लगा था।

    यहीं पर सिकंदर भी मजदूरी करने लगा, जबकि पत्नी घर का काम करती थी। फरवरी में सिकंदर की मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी ही बच्चों की देखभाल कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों आठ साल का अभिराज घर के बाहर आम तोड़ने गया था।

    इसी दौरान करीब दस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। यह देख अभिराज का दोस्त भाग आया और शोर मचा दिया। लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे को कुत्तों ने घेरा हुआ है।

    लोगों ने कुत्तों को भगाया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है।