Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 03:55 PM (IST)

    हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह के लिए बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। फ्रैक्चर के कारण उन्हें कुछ समय के लिए अपने कार्यों से विश्राम करना होगा।

    Hero Image
    पैर मे फ्रैक्चर के बाद अनिल विज को डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें एक सप्ताह बेड रेस्ट की सलाह दी है।

    बता दें कि अनिल विज अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। वे धूप में भी औचक निरीक्षण पर निकल जाते थे। इस बीच उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। 

    निजी अस्पताल में उनका चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने उनको एक सप्ताह तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। एक्सरे के दौरान पैर की स्थिति का पता चला। हालांकि, कुछ समय से दर्द निवारक दवाओं का विज इस्तेमाल कर रहे थे। शुक्रवार को अचानक दर्द ज्यादा बढ़ गया, तो उनको निजी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उनका चेकअप कर एक्सरे करवाया। एक्सरे में पता चला कि उनके पैर में फ्रेक्चर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले उन्होंने युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खा लो लेकिन आधुनिक डिफेंस सिस्टम को बनाओ। पता नहीं दुश्मनों का दिमाग कब ठीक करना पड़ जाए। इसलिए आधुनिक डिफेंस सिस्टम बहुत जरूर है।